विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहां गई Raaz की चुड़ैल 'मालिनी'? बोल्ड अंदाज से डराकर दिल जीतने वाली हसीना 24 साल से है गायब

Published: Tue, 13 Jan 2026 05:12 PM (IST)

साल 2002 हॉरर थ्रिलर फिल्म राज को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसमें अभिनेता डीनो मोरिया और बिपाशा बसु ...और पढ़ें

कहां गुम हैं राज की मालिनी (फोटो क्रेडिट- IMDB)

कहां गुम हैं राज की मालिनी (फोटो क्रेडिट- IMDB)

HighLights

  1. राज में मालिनी बनकर सबको डराया

  2. अचानक कहां गायब हुई अभिनेत्री

  3. इस एक्टर संग रचाई थी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर थ्रिलर फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट ने 24 साल पहले हिंदी सिनेमा की सबसे डरावनी हॉरर मूवी में से एक है राज को बनाया था। इस मूवी में डीनो मोरिया, बिपाशा बसु और आशुतोष राणा जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया है। लेकिन इन सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी की हुई थी तो वह राज में भूतनी मालिनी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री शर्मा रहीं। 

मालिनी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और बोल्ड अंदाज से दर्शकों को ऐसा डराया कि वह रातोंरात सबकी फेवरेट बन गई हैं। आज वह कहां गुम हैं, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं- 

कहां गायब हुईं राज की मालिनी?

फिल्म राज से मालिनी शर्मा ने बतौर एक्ट्रेस बी टाउन में एंट्री मारी। अपनी माल की एक्टिंग के दम पर उन्होंने हर किसी को प्रभावित किया। इतना ही नहीं नेचुरल ब्यूटी की बदौलत उन्होंने बिपाशा बसु भी फीका साबित कर दिया था। लेकिन हैरानी वाली बात ये रही है कि हॉरर थ्रिलर राज के बाद से मालिनी अचानक से गायब हो गईं और ये कोई नहीं जानता कि 24 साल बाद वह आज कहां हैं और क्या करती हैं।

raaz malini

यह भी पढ़ें- 24 साल बाद आएगा 'हमराज' का सीक्वल, धुरंधर के बाद फिर विलेन बनेंगे Akshaye Khanna?

राज की मालिनी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं हैं और इंटनेट पर भी इनके मौजूदा हालातों के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिलती है। राज से शोहरत हासिल करने वाली इस अदाकारा को आज भी 90s के सिनेप्रेमी याद करते हैं। बहुत कम बार ऐसा देखा जाता है कि कोई सेलेब्स अपनी पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बन जाए। मालिनी शर्मा ने सही मायनों में ऐसा करिश्मा में 2002 में करके दिखाया था। 

raaz malini  (2)

गौर किया जाए मालिनी शर्मा की निजी जिंदगी की तरफ तो वह भी काफी रोचक रही थी। दरअसल एक्टिंग डेब्यू से पहले साल 1997 में मालिनी ने अभिनेता प्रियांशु चटर्जी संग शादी रचाई थी। लेकिन 4 साल बाद इन दोनों का तलाक हो गया और फिर कभी इस कपल ने दूसरी शादी नहीं की थी।

मालिनी ने बीच में छोड़ी थी फिल्म

दरअसल राज की सफलता के बाद मालिनी शर्मा को डीनो मोरिया की फिल्म गुनाह के लिए कास्ट किया गया था। लेकिन कुछ समय शूटिंग करने के बाद उन्होंने महेश भट्ट के निर्देशन में बनने वाली इस मूवी को छोड़ दिया, जिसके बाद गुनाह में बिपाशा बसु की एंट्री हुई थी। तब से लेकर अब तक मालिनी शर्मा के बारे में कोई भी अपडेट नहीं मिलता है। 

यह भी पढ़ें- All of Us Are Dead 2: कब खत्म होगी शूटिंग? Netflix की हॉरर सीरीज पर आया अपडेट, फैंस को करना होगा कितना इंतजार!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।