विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mukesh Ambani ने होने वाली 'बहू' राधिका पर लुटाया प्यार, प्री-वेडिंग के दूसरे दिन पेस्टल रंग में सजा परिवार

Published: Sat, 02 Mar 2024 02:04 PM (GMT+05:30)

Radhika Merchant और Anant Ambani के प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। ...और पढ़ें

प्री-वेडिंग से अनंत-राधिका की नई तस्वीरें आईं सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
प्री-वेडिंग से अनंत-राधिका की नई तस्वीरें आईं सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अंबानी परिवार की नई तस्वीरें आईं सामने
  2. मुकेश अंबानी ने राधिका मर्चेंट पर लुटाया प्यार
  3. दूल्हे राजा के साथ पोज देते दिखे मुकेश-नीता

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Radhika Merchant-Anant Ambani Pre Wedding: कोई त्योहार हो या फिर शादी-पार्टी, अंबानी खानदान में हर जश्न को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इन दिनों राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी की धूम है। भले ही राधिका और अनंत जुलाई में सात फेरे लेने वाले हैं, लेकिन अभी से जश्न की शुरुआत हो गई है।

अंबानी परिवार के होमटाउन जामनगर में राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चल रहे हैं, जहां बॉलीवुड, बिजनेस और नेता से जुड़े कई नामी शख्सियतों ने शिरकत की है। बीते दिन कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया था। आज प्री-वेडिंग का दूसरा दिन है और अंबानी परिवार की नई तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

दूल्हा-दुल्हन पर प्यार लुटाते माता-पिता

प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन अंबानी परिवार ने जश्न के लिए पेस्टल रंग चुना है। सामने आईं तस्वीरों में अनंत, राधिका, मुकेश और नीता पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। एक फोटो में मुकेश अंबानी ने अपनी होने वाली बहू राधिका को साइड से हग करते हुए फोटो खिंचवाई है। 

यह भी पढ़ें- Anant-Radhika Pre Wedding: डीजे ब्रावो की शाह रुख खान के साथ फोटो ने मचाया धमाल, फंक्शन की अनदेखी झलक आई सामने

एक तस्वीर में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने साथ में फोटो क्लिक करवाई है। तस्वीर में नीता ने पति को साइड से हग किया है। पीच कलर की साड़ी में नीता की खूबसूरती देखने लायक है। उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी और मेकअप से अपनी लुक में चार-चांद लगाया है। पेस्टल येलो कलर के कुर्ता-पायजामा में मुकेश भी खूब जच रहे हैं।

एक तस्वीर में माता-पिता मुकेश और नीता ने अपने सबसे छोटे लाडले अनंत अंबानी के साथ पोज दिया। ऑरेंज कलर की शेरवानी में अनंत अच्छे लग रहे हैं। बात करें होने वाली दुल्हन राधिका के लुक की तो वह मल्टीकलर लहंगे और व्हाइट चोली में हूर की परी लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी, इयररिंग्स और पोनीटेल से पूरा किया है।

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन 3 मार्च तक हैं। जामनगर में आयोजित इस सेरेमनी में देश-विदेश से लगभग एक हजार मेहमान आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राधिका और अनंत की शादी 12 जुलाई को होगी।

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt: अंबानी फैमिली के फंक्शन में आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, स्टनिंग लुक में Rihanna से भी दो कदम आगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।