Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राधिका-Anant Ambani के प्री-वेडिंग फंक्शंस में 'तीनों खान' जमाएंगे रंग, वेन्यू से गेस्ट लिस्ट तक की हर डिटेल

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 12:00 PM (IST)

    अंबानी परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। आकाश और ईशा अंबानी के बाद परिवार के सबसे छोटे बेटे Anant Ambani कुछ ही दिनों में अपनी लेडी लव Radhika Me ...और पढ़ें

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में होगा धमाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में होगा धमाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 1 से 3 मार्च तक होगा राधिका और अनंत का प्री-वेडिंग फंक्शन
    2. अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग में लगेगा सितारों का मेला
    3. हॉलीवुड सितारे देंगे राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग में शानदार परफॉर्मेंस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) कुछ ही दिनों में अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ शादी रचाने वाले हैं। अंबानी परिवार के होमटाउन जामनगर में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन होस्ट किए जाएंगे, जिसमें बी-टाउन के कई सेलिब्रिटीज भी मौजूद रहेंगे।

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में 1 मार्च 2024 से शुरू हो रही हैं। कपल की शादी में कौन-कौन से फंक्शन होंगे, गेस्ट लिस्ट क्या होगी और कैसी परफॉर्मेंस होगी। जानिए इस बारे में सारी डिटेल्स...

    जामनगर में होगी साइनिंग सेरेमनी

    होमटाउन जामनगर में अंबानी परिवार के आलीशान मेंशन में अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। सभी रस्में रीति-रिवाज को भारतीय परंपरा के अनुसार निभाई जाएंगी। फंक्शन को और यादगार बनाने के लिए डांस, म्यूजिक, कार्निवल फन, विजुअल आर्टिस्ट्री और एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस होगी। प्री-वेडिंग फंक्शन में एक साइनिंग सेरेमनी भी होस्ट की जाएगी, जो जामनगर टाउनशिप मंदिर कॉम्प्लेक्स में होगी।

    कौन-कौन करेगा परफॉर्म?

    अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में बी-टाउन के कई सेलिब्रिटीज रंग जमाएंगे। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्टार्स भी कपल के प्री-वेडिंग बैश में धूम मचाएंगे। बारबेडियन रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट रिहाना (Rihanna) और अमेरिकन इल्यूनिस्ट डेविड ब्लेन (David Blaine) शानदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। इनके अलावा बॉलीवुड सिंगर्स अरिजीत सिंह (Arijit Singh), अजय-अतुल और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भी अपनी परफॉर्मेंस से आग लगाएंगे।

    Radhika Merchant Anant Ambani

    यह भी पढ़ें- Anant Ambani और Radhika की शादी में परफॉर्म करेंगे Alia-Ranbir, डांस रिहर्सल के लिए पहुंचे थे जामनगर

    अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होंगे ये सितारे

    अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत की प्री-वेडिंग सेरेमनी में बिजनेस, राजनीति, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट से जुड़े नामी सितारे शिरकत करेंगे। फंक्शन में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, रजनीकांत, शाह रुख खान, आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान, रणवीर सिंह, चंकी पांडे, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट जैसे सितारे शामिल होंगे।

    खबरें और भी

    गेस्ट लिस्ट में विक्की कौशल, कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, करण जौहर, बोनी कपूर, अनिल कपूर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, श्रद्धा कपूर और करिश्मा कपूर समेत कई सितारों का नाम शुमार है।

    यह भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: रणबीर-आलिया के बाद अनंत अंबानी की शादी में ये सिंगर्स करेंगे परफॉर्म, चेक करें लिस्ट?