विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन्फ्लुएंसर को बाहों में भर रोमांस में डूबे Raghav Juyal, अभिनेता की वायरल फोटोज देख यूजर्स बोले- 'भाभी मिल गई'

Published: Tue, 30 Jun 2026 05:06 PM (IST)

राघव जुयाल की रोमांटिक फोटोज ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। वह इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस को बाहों में भर ...और पढ़ें

राघव जुयाल को हुआ प्यार/ फोटो- Instagram

राघव जुयाल को हुआ प्यार/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डांस से लेकर एक्टिंग में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले राघव जुयाल (Raghav Juyal) फैंस के फेवरेट सेलेब्रिटी हैं। किल और बैड्स ऑफ बॉलीवुड जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले राघव जुयाल आए दिन किसी न किसी कारणवश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन ही जाते हैं।

बीते दिनों नानी स्टारर साउथ फिल्म 'पैराडाइज' से अभिनेता का 'विक्रम' के रूप में खतरनाक लुक वायरल हुआ था और अब राघव जुयाल की लव लाइफ सोशल मीडिया पर छा चुकी है। अभिनेता की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

इन्फ्लुएंसर को डेट कर रहे हैं राघव जुयाल?

राघव जुयाल की इंटरनेट पर जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसे इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस निहारिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक्टर को टैग किया है। पहली फोटो में जहां वह निहारिका रेड कलर के स्वेटर में बैठी हैं और राघव जुयाल ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में उन्हें बाहों में भरा हुआ है, तो वहीं दूसरी फोटो में दोनों मस्ती के मूड में दिखाई दिए।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निहारिका ने कैप्शन में सिर्फ हार्ट वाला इमोजी बनाया। हालांकि, इस फोटो को देखकर फैन इस दुविधा में जरूर हैं कि इन फोटो के जरिए अभिनेता अपनी लव लाइफ का खुलासा कर रहे हैं या फिर ये उनकी कोई अपकमिंग फिल्म से जुड़ा पोस्ट है।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर धौंस जमाने आ रहा है 'विक्रम मालिक', The Paradise से राघव जुयाल का सामने आया खूंखार लुक

niharika_nm_1782717671_3930039484725228006_646813741

रफ्तार और आशीष चंचलानी के कमेंट ने बढ़ाई बेताबी

राघव के फैंस की इस बेताबी को बढ़ाने का काम किया है आशीष चंचलानी और रैपर रफ्तार के कमेंट ने। जहां रफ्तार ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "जे बात लाडले" और उसके साथ चार नजर वाले इमोजी लगाए, तो वहीं दूसरी तरफ आशीष चंचलानी ने भी इमोजी पोस्ट किए। शहनाज गिल ने भी कमेंट बॉक्स में 'बेस्ट'।

raghav juyal

पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए कई यूजर्स भी राघव को टीज करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, "लगता है भाभी मिल गई हमारी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भैया को लगता है प्यार हो गया है।" आपको बता दें कि इससे पहले राघव जुयाल का नाम अभिनेत्री शहनाज गिल के साथ भी जुड़ चुका है। 

यह भी पढ़ें- Ramayana से रिप्लेस होने की खबरों पर Vikrant Massey ने तोड़ी चुप्पी, रणबीर की फिल्म में बनने वाले थे 'मेघनाद'?