यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पापा रणबीर के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकलीं Raha Kapoor, क्यूटनेस देख यूजर बोले- छोटी आलिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर नवंबर में दो साल की होने वाली हैं। इस कपल की बेटी फेमस स्टार किड्स में शामिल हो चुकी हैं। फैंस उनकी एक झलक ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर भी भाई तैमूर अली खान की तरह पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर जब भी उनका कोई वीडियो आता है तो तेजी से वायरल होने लगता है।
अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। रविवार को राहा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पापा रणबीर कपूर के साथ अपार्टमेंट में घूमती नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी आलिया भट्ट की बेटी बेहद क्यूट अंदाज में नजर आई। राहा के एक्सप्रेशन एक दम मम्मी आलिया की तरह नजर आ रहे हैं।
राहा और रणबीर की बॉडिंग
राह कपूर मम्मी आलिया के अलावा पापा रणबीर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारती हैं। ये कपल अक्सर अपनी लाडली को वीकेंड पर घर से बाहर घूमने फिराने लेकर जाता है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही रहा। संडे की सुबह-सुबह राहा पापा के साथ वास्तु बिल्डिंग में स्पॉट हुई। इस दौरान दोनों बाप और बेटी की शानदार बॉडिंग देखने को मिली।
यह भी पढ़ें- नाना महेश भट्ट से मिलने पहुंची Raha Kapoor, ब्लू फ्रॉक में आलिया भट्ट की बेटी दिखीं बेहद क्यूट
राहा के एक्सप्रेशन ने जीता दिल
इस दौरान राहा अपने एक्सप्रेशन्स के चलते काफी सुर्खियों में रही। जो बिल्कुल उनकी मम्मी आलिया भट्ट से मिलते हैं। इस मौके पर राहा हाफ निकर और मैचिंग टी-शर्ट पहने नजर आईं। वह पैपराजी को देखते हुए मुस्कुराई। इसके बाद वह अपने दाएं हाथ को कान पर लगा लेती है, जिसमें बिल्कुल आलिया भट्ट के तरह लगती हैं।
खबरें और भी
फैंस बोले छोटी आलिया
इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और यूजर ने लिखा- छोटी आलिया। दूसरे यूजर ने लिखा- क्यूटनेस ओवरलोड। तीसरे यूजर ने लिखा- वो अपनी खूबसूरत मां आलिया भट्ट की तरह दिखती हैं। इसके अलावा एक अन्य ने लिखा- पहली बार राहा को हंसते हुए देखा है।