यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rahul Roy Trivia: 'आशिकी' के अभिनेता को 2020 में आया था ब्रेन स्ट्रोक, सलमान खान ने भरा था अस्पताल का बिल
Rahul Roy Trivia प्रियंका रॉय ने राहुल रॉय से यह भी कहा है कि तबीयत ठीक होने पर वह सलमान से काम मांगे। दरअसल सन 2020 में अभिनेता को फिल्म के सेट पर ब ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rahul Roy Trivia: 'आशिकी' फिल्म से फेमस हुए राहुल रॉय ने अब एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि सन 2020 में जब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, तब सलमान खान ने उनके अस्पताल का बिल भरा था। राहुल रॉय ने सलमान खान पर बात की है। वहीं, उनकी बहन ने सलमान खान को 'हीरा' बताया है। अभिनेता को ब्रेन स्ट्रोक के बाद डेढ़ महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा था। उन्हें इससे उबरने में भी समय लगा था।
राहुल रॉय और प्रियंका रॉय ने सलमान खान को लेकर क्या कहा है?
अब राहुल रॉय और उनकी बहन प्रियंका रॉय ने सलमान खान पर बात की है। वहीं, उन्होंने उन्होंने उनकी तुलना जेम से की है। 2020 में अभिनेता को फिल्म के सेट पर ब्रेन स्ट्रोक का अटैक आया था। वह उस समय एलएसी: लाइव द बैटल इन कारगिल की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद उन्हें वोकहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके दिल और दिमाग की एंजियोग्राफी की गई। इसके बाद, उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
प्रियंका रॉय ने सलमान खान को थैंक्स क्यों कहा है?
अब राहुल रॉय और उनकी बहन प्रियंका रॉय ने एक इंटरव्यू दिया है। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत की है। इस घटना को याद करते हुए वह कहती है,
"मैं सलमान खान को थैंक्स कहना चाहती हूं क्योंकि जो भी बिल बकाया था। वो उन्होंने फरवरी में क्लियर कर दिया है।"
उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के निर्माता ने भी कुछ पैसे दिए लेकिन यह राहुल के पेंडिंग पैसे थे। इस बारे में बताते हुए प्रियंका रॉय कहती है,
"सलमान खान ने राहुल रॉय का फोन किया और उनसे पूछा कि क्या वह उनकी किसी भी प्रकार से सहायता कर सकते हैं और उन्होंने वाकई उनकी सहायता की। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे खास बात यह है कि सलमान खान ने कभी भी इस बारे में मीडिया में बात नहीं की। यह एक अच्छे व्यक्ति की पहचान होती है। यह बात मेरे दिल को छू गई। वह वाकई बहुत अच्छा आदमी है।"
वहीं राहुल राय कहते हैं,
"सलमान को लेकर सब कहते हैं, वह ऐसा है, वह वैसा है लेकिन मेरे लिए वह एक बहुत अच्छा आदमी है।"