यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raid 2 से कट गया Ileana D'Cruz का पत्ता, इस एक्ट्रेस ने छीन ली Ajay Devgn की फिल्म
Raid 2 Cast बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में अजय देवगन की रेड 2 का नाम शामिल है। आज रेड पार्ट 2 का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से ...और पढ़ें

HighLights
- रेड 2 में नहीं दिखाई देंगी इलियाना डी क्रूज
- मेकर्स ने शेयर किया रेड 2 का लेटेस्ट ट्रेलर
- अजय देवगन की फिल्म में दिखेगी ये अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2018 में रिलीज होने वाली फिल्म रेड ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर इस मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। अब 7 साल बाद रेड का सीक्वल (Raid 2) आ रहा है, जिसको लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है।
8 अप्रैल यानी आज मेकर्स की तरफ से रेड 2 का लेटेस्ट ट्रेलर (Raid 2) रिलीज कर दिया गया है। जिसमें से रेड पार्ट 1 का हिस्सा रहने वालीं अदाकारा इलियाना डी क्रूज (Ileana D'Cruz) गायब हैं। उनकी जगह बॉलीवुड की ये फेमस अदाकारा रेड 2 में दिखाई दे रही हैं।
रेड 2 से बाहर हुईं इलियाना डी क्रूज
अमूमन देखा जाता है कि जब किसी भी फिल्म की सीक्वल बनता है तो उसकी स्टार कास्ट सेम ही रहती है। बहुत कम बार उनमें बदलाव देखने को मिलता है। लेकिन अजय देवगन की रेड 2 में ऐसा हुआ और फिल्म की लीड एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज को पार्ट 2 से बाहर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Raid 2 Trailer: 75वीं बार छापा मारेंगे Ajay Devgn, बाहुबली नेता का घर होगा नया ठिकाना, धांसू ट्रेलर रिलीज
.jpg)
रेड 2 के ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि इलियाना की जगह एक्ट्रेस वाणी कपूर इस फिल्म में दिखाई देंगी।जो रेड में इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक (अजय देवगन) की पत्नी मालिनी पटनायक का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में वाणी की प्रेजेंस साफ-साफ नजर आ रही है, जो ये बताने के लिए काफी है कि फिल्म में उनका किरदार अहम होने वाला है।
खबरें और भी
इलियाना के हाथ से क्यों निकली रेड
7 साल पहले आई रेड में इलियाना डी क्रूज ने बखूबी अमय पटनायक की पत्नी का किरदार निभाया था। क्रिटिक्स और फैंस को उनकी कमाल की एक्टिंग काफी पसंद आई थी। हालांकि, इसके बावजूद वह रेड 2 का हिस्सा नहीं हैं। इसकी बड़ी वजह ये है कि इलियाना दूसरी बार मां बनने वाली हैं और फिल्मी गलियारों की गॉसिप के अनुसार प्रेग्नेंसी के चलते वह रेड 2 से बाहर रही हैं।
रेड 2 की स्टार कास्ट डिटेल्स
रेड पार्ट 2 के ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म की फुल स्टार कास्ट की डिटेल्स भी सामने आ गई है। अजय देवगन और वाणी कपूर के अलावा आपको इस मूवी में रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला, धनकौर और रजत कपूर जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मालूम हो कि 1 मई 2025 को अजय की रेड को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।