Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Release Date: छापेमारी करेगा 'बाजीराव सिंघम', Ajay Devgn की रेड 2 को फाइनली मिल गई रिलीज डेट

    Updated: Tue, 03 Dec 2024 07:38 PM (IST)

    अजय देवगन (Ajay Devgn) के लिए साल 2024 मिला-जुला रहा। फिल्म शैतान के साथ उन्होंने इस साल बॉक्स ऑफिस पर कदम रखा था। सिंघम अगेन ने भी उम्मीदों के मुताबि ...और पढ़ें

    अजय देवगन की रेड 2 की रिलीज डेट हुई आउट/ फोटो- Imdb
    अजय देवगन की रेड 2 की रिलीज डेट हुई आउट/ फोटो- Imdb

    HighLights

    1. 2025 में होगा अजय देवगन का जलवा
    2. रेड 2 अब इस तारीख को देगी दस्तक
    3. अमय पटनायक का क्या है नया मिशन?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) ने फिल्मों की झड़ी लगा दी। मार्च से लेकर नवंबर तक उनकी कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। आर माधवन के साथ सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' के साथ जहां उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला, वहीं इस साल 'बाजीराव सिंघम' का खाता रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ बंद होने वाला है। 

    इस बीच ही अजय देवगन की 2025 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट पर से भी अब धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'रेड-2' पिछले काफी समय से चर्चा में है। अब मेकर्स ने आखिरकार बता ही दिया कि अजय देवगन कब स्क्रीन पर अमय पटनायक बनकर लौटेंगे। 

    इस तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'रेड-2' 

    अजय देवगन की रेड 2 की कहानी पहले पार्ट से ही आगे बढ़ेगी। फिल्म की कहानी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से मारी गई 'इनकम टैक्स' रेड पर ही होगी। अजय देवगन एक बार फिर अपना इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) ऑफिसर अमय पटनायक के दमदार के किरदार को अदा करेंगे। 

    यह भी पढ़ें: Raid 2: अमय पटनायक बन लौटे अजय देवगन, इस खूंखार विलेन की करेंगे छापेमारी, जानिए कब होगी रिलीज

    राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी अजय देवगन स्टारर ये फिल्म पहले अगले साल 25 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि अब 'रेड-2' मई के महीने में सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म की नई रिलीज डेट 1 मई 2025 है। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram 

    2018 में रिलीज फिल्म 'रेड' ने किया था इतने करोड़ का बिजनेस

    अजय देवगन ने अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, "इंडियन रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर अमय पटनायक का अगला मिशन 2025 में शुरू होगा। रेड रिलीज के लिए तैयार है"। फिल्म के पहले पार्ट में जहां अजय देवगन के अपोजिट इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में नजर आई थीं, वहीं इस फिल्म के सेकंड पार्ट में वाणी कपूर मेन लीड का किरदार निभाएंगी। उनके अलावा फिल्म में रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला और रवि तेजा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 

    Photo Credit- Instagram

    इस फिल्म का पहला पार्ट 'रेड' 2018 में रिलीज हुआ था। फिल्म को समीक्षकों से तो अच्छी प्रतिक्रिया मिली ही थी, लेकिन साथ ही मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता के झंडे गाड़े थे। इस फिल्म ने लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस पर 153.62 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। 

    यह भी पढ़ें: दिल्ली की महंगाई देख आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' ने पीछे खींचे हाथ, 'रेड 2' भी हुई UP और एमपी में शिफ्ट