यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रिलीज से पहले Raid 2 पर चली कैंची, 2 घंटे 30 मिनट की फिल्म से सेंसर बोर्ड ने हटवाए ये सीन्स
अजय देवगन की आगामी फिल्म रेड 2 (Raid 2) से सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि बड़े पर्दे पर फिल्म को उतारने से पहले मेकर्स ने कुछ बदला ...और पढ़ें

HighLights
- 1 मई को रिलीज हो रही है रेड 2
- रेड 2 को मिली CBFC से हरी झंडी
- मेकर्स को रेड 2 से बदलने पड़े सीन्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रेड अजय देवगन के करियर की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। अमन पटनायक की भूमिका में उन्होंने जो जान डाली, वो काबिल-ए-तारीफ है। अब एक बार फिर अजय देवगन बड़े पर्दे पर अमन पटनायक बनकर भ्रष्टाचार को साफ करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म सिर्फ एक दिन बाद ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मगर रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने अपनी पैनी नजर डाली और एक सीन को हटवा दिया, साथ ही कई बदलाव कर दिए।
कोई भी फिल्म जब सिनेमाघरों में आती है तो उससे पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड यानी CBFC की परीक्षा से गुजरना पड़ता है। फिल्म के चलते हिंसा न भड़के, इसलिए कई बार सीन्स को एडिट या रिमूव कर दिया जाता है। अब रेड 2 पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। फिल्म से कुछ सीन्स को हटाए और एडिट किए गए हैं।
रेड 2 से हटे कई सीन्स
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है, लेकिन कुछ चेंजेस के साथ। सेंसर बोर्ड ने फिल्म का एक 8 सेकंड का डायलॉग हटवा दिया है। यह डायलॉग था- पैसा, हथियार, ताकत। इसे क्यों हटाया गया है, इसकी वजह सामने नहीं आई है। वहीं, कुछ डायलॉग्स को एडिट किया गया है जैसे रेलवे मंत्री को बड़ा मंत्री से बदला गया है।
यह भी पढ़ें- Raid 2 Song Nasha Out: 'हिल गया सिस्टम', तमन्ना भाटिया के डांस मूव्स देख खुला रह जाएगा मुंह
रेड 2 का रन टाइम
अजय देवगन की रेड 2 पहली फिल्म से ज्यादा लंबी होने वाली है। 2018 में आई मूवी 2 घंटे 2 मिनट की थी, लेकिन रेड 2 का रन टाइम 2 घंटे 30 मिनट और 53 सेकंड है। इसे सेंसर बोर्ड की तरफ से UA 7+ रेटिंग मिली है। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
खबरें और भी
रेड 2 की स्टार कास्ट
रेड 2 में इस बार अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज नहीं बल्कि वाणी कपूर (Vaani Kapoor) लीड रोल निभा रही हैं। वहीं, अमन पटनायक का मुकाबला रितेश देशमुख से होने वाला है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है।