Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raj Kapoor 100th Birth Anniversary: सेलिब्रेशन के बीच राज कपूर के बारे में Google पर पूछे जा रहे हैं ये 6 सवाल

    Updated: Fri, 13 Dec 2024 09:08 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राज कपूर (Raj Kapoor) अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा है। 1935 में फिल्म इंकलाब से फिल्मी सफर शुरू करने ...और पढ़ें

    राज कपूर के बारे में गूगल पर सर्च हो रहे हैं ये छह सवाल/ फोटो- Jagran Graphics
    राज कपूर के बारे में गूगल पर सर्च हो रहे हैं ये छह सवाल/ फोटो- Jagran Graphics

    HighLights

    1. 14 दिसंबर को है राज कपूर की बर्थ एनिवर्सरी
    2. कपूर परिवार ने किया फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
    3. गूगल पर राज कपूर के बारे में लोग जानना चाहते हैं ये बातें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'जीना यहां मरना यहां..इसके सिवा जाना कहां', राज कपूर का ये गाना उनकी असल जिंदगी पर भी बिल्कुल फिट बैठता है। महज 11 साल की छोटी उम्र में ही राज कपूर (Raj Kapoor) ने फिल्म 'इंकलाब' के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। 

    अपनी पूरी जिंदगी फिल्मों के नाम लिखने वाले हिंदी सिनेमा के असली शोमैन राज कपूर की 14 तारीख को 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। जिस तरह से राज कपूर का पूरा फिल्मी सफर रहा है, उसे कपूर खानदान धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहा है और उन्होंने फिल्म फेस्टिवल आयोजन किया है। 'मेरा नाम जोकर' और 'बॉबी' और 'संगम' सहित कई फिल्में देने वाले राज कपूर के फिल्मी करियर के बारे में तो लोग अधिकतर जानते ही हैं, लेकिन कई ऐसी बाते हैं, जो लोग Google पर जानना चाहते हैं। अभिनेता-निर्देशक के बारे में क्या बातें हो रही हैं सबसे ज्यादा सर्च, चलिए जानते हैं। 

    राज कपूर के कितने बच्चे हैं? 

    राज कपूर को फैमिली मैन भी कहा जाता है। अपने परिवार के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते थे। राज कपूर के 3 लड़के और 2 लड़कियां हैं। जिनमें सबसे बड़े करिश्मा और करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर ऋतू नंदा हैं। तीसरे नंबर के ऋषि कपूर, चौथे पर रीमा जैन और पांचवें और सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर हैं।

    यह भी पढ़ें: Raj Kapoor Birth Anniversary: शुरू हुआ फिल्म फेस्टिवल, Ranbir Kapoor की मूछों ने जीता दिल; प्यारी लगीं आलिया

    राज कपूर के तीनों बेटे अपने जमाने के मशहूर एक्टर्स रहे हैं, वहीं उनकी दोनों बेटियां रीमा जैन और ऋतू नंदा हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे हैं। ऋषि कपूर ने जहां 2020 ने इस दुनिया को अलविदा कहा था, वहीं साल 2021 में राजीव कपूर का निधन हो गया था। 

    खबरें और भी

    राज कपूर को शोमैन क्यों कहा जाता है? 

    शो मैन का अर्थ होता है, जिसे हर काम में महारथ हासिल हो। राज साहब ऐसे ही थे। जब वह कैमरे के सामने अभिनय करते थे, तो पूरी तरह से कैरेक्टर में डूब जाते थे। जब वह निर्देशक की कुर्सी संभालते थे, तो वह जब तक परफेक्ट शॉट न मिल जाए, तब तक खुद भी काम करते थे और एक्टर से काम करवाते थे। उनकी किसी भी फिल्म में शॉट और इमोशन दोनों की कमी कोई नहीं निकाल पाया। राज कपूर अपने काम में इतने परफेक्ट थे कि लेखक ने उन्हें एशिया का सबसे बड़ा 'शोमैन' का टैग दिया था। 

    Photo Credit- Facebook

    राज कपूर की पत्नी कौन थीं? 

    राज कपूर की पत्नी का नाम कृष्णा कपूर हैं।  ऐसा माना जाता है कि जब राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर नाटक के सिलसिले में जब रीवा गए थे, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आईजी करतार नाथ मल्होत्रा को सौंपी गई थी। वहां रहते हुए पृथ्वीराज कपूर और आईजी के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। पृथ्वीराज कपूर ने अपने बड़े बेटे राज कपूर के लिए उनकी बेटी कृष्णा मल्होत्रा का हाथ मांग लिया था। कृष्णा और राज कपूर की शादी 12 मई 1946 में रीवा में ही धूमधाम से हुई थी। 

    Photo Credit- Instagram 

    राज कपूर की पहली और आखिरी फिल्म कौन सी थी? 

    कपूर खानदान के अधिकतर बच्चों ने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में कदम रख दिया था। राज कपूर भी उनमें से एक थे। 11 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म 'इंकलाब' में काम किया था। साल 1943 में बतौर युवा अभिनेता उन्होंने 'हमारी बात' में काम किया था। राज कपूर की अभिनेता के तौर पर आखिरी फिल्म 1982 में वकील बाबू आई थी। 1985 में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म राम तेरी गंगा मैली को डायरेक्ट किया था। 

    राज कपूर का मुंबई का स्टूडियो क्यों बिका था? 

    राज कपूर ने साल 1948 में अपना ड्रीम 'आरके स्टूडियो' बनवाया था। जहां न सिर्फ बड़ी-बड़ी फिल्मों की शूटिंग हुई, बल्कि होली पार्टी जैसे बड़े-बड़े फेस्टिवल का सेलिब्रेशन भी उन्होंने इसी स्टूडियो में किया था। यहां से उनकी कई यादें जुड़ी हैं। हालांकि, 16 सितंबर 2017 को इस स्टूडियो में भीषण आग लग गई थी। कपूर खानदान इस स्टूडियो को वापस खड़ा करना चाहता था, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ने इसकी इजाजत नहीं दी। साल 2018 में गोदरेज प्रॉपर्टीज के साथ उनकी डील हुई और लगभग 200 करोड़ में यह बिक गया। 

    Photo Credit- X Account 

    राज कपूर का निधन कैसे हुआ था? 

    2 जून 1988 एक ऐसा दिन था, जहां देश भर में लोगों की आंखें नम हो गई थीं। ये वह दिन था जब दिग्गज अभिनेता-निर्देशक हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर ने 63 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका निधन अस्थमा के बिगड़ने की वजह से उनका निधन हुआ था। 

    यह भी पढ़ें: Raj Kapoor की सबसे लंबी फिल्म जिसमें थे दो-दो इंटरवल, बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट हुई थी लव ट्रायंगल