Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raj Kapoor की सबसे लंबी फिल्म जिसमें थे दो-दो इंटरवल, बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट हुई थी लव ट्रायंगल

    Updated: Fri, 13 Dec 2024 05:08 PM (GMT+05:30)

    अभिनत निर्देशक और निर्माता के रूप में फिल्मी जगत पर नाम कमाने वाले राज कपूर की कल 100वीं जयंती है। इस मौके पर अभिनेता के लिए एक फिल्म फेस्टिवल का आयोज ...और पढ़ें

    राज कपूर की सबसे लंबी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    राज कपूर की सबसे लंबी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. राज कपूर ने बनाई थी 4 घंटे की फिल्म
    2. दो इंटरवल के बावजूद हिट हुई थी फिल्म
    3. लव ट्रायंगल पर बेस्ड है राज कपूर की फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 10 साल की उम्र में डेब्यू, 4 दशक का फिल्मी करियर... कहलाए जाते हैं इंडियन सिनेमा के चार्ली चैपलीन और शोमैन... आप समझ ही गए होंगे कि हम फिल्मी दुनिया के किस हीरे की बात कर रहे हैं। यह हैं उम्दा अभिनेता, दूरदर्शी निर्देशक और निर्माता राज कपूर (Raj Kapoor)। 

    पिता पृथ्वीराज कपूर के नक्शेकदम पर चलकर राज कपूर ने फिल्मो में काम शुरू किया और चंद सालों में अपने लिए एक ऐसी विरासत खड़ी कर दी, जिसे आज तक कोई हिला नहीं सका। उन्होंने साल 1935 में फिल्म इंकलाब से अपना अभिनय शुरू किया था। 

    राज कपूर के अवॉर्ड्स

    पेशावर में 14 दिसंबर 1924 को जन्मे राज कपूर ने सिनेमा जगत में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए 3 नेशनल अवॉर्ड, 11 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिसमें शामिल हैं ये फिल्में...

    • अवारा
    • चार्ली चैपलीन
    • श्री 420
    • बरसात
    • जिस देश में गंगा बहती है
    • अनाड़ी
    • चोरी चोरी

    इन फिल्मों में काम करने के बाद राज कपूर ने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन में कदम रखा और ऋषि कपूर को बॉबी और रणधीर कपूर को कल आज और कल जैसी फिल्मों से लॉन्च किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Raj Kapoor Film Festival: रेखा से ऋतिक और आमिर तक, 'शोमैन' की 100वीं जयंती पर एक साथ आएंगे 10 सितारे

    Raj Kapoor

    राज कपूर की निर्देशित फिल्में

    • प्रेम रोग
    • राम तेरी गंगा मैली
    • नौकरी
    • बॉबी
    • सत्यम शिवम सुंदरम
    • धरम करम
    • सपनो का सौदागर
    • मेरा नाम जोकर

    राज कपूर की सबसे लंबी फिल्म

    अभिनय और निर्देशन में महारथ हासिल करने वाले राज कपूर सिर्फ बेहतरीन फिल्मों के लिए नही जाने गए, बल्कि उन्होंने सिनेमा को दो सबसे लंबी फिल्में भी दी हैं, जिसके एक नहीं बल्कि दो-दो इंटरवल्स हुआ करते थे। एक फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। राज कपूर की सबसे लंबी फिल्म थी संगम (Sangam) जो 1964 में रिलीज हुई थी। 

    Raj Kapoor Sangam

    राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला स्टारर फिल्म में लीड रोल, निर्माण, निर्देशन और एडिटिंग खुद राज कपूर ने ही किया था। इस फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल बेस्ड थी, जिसका रन टाइम 238 मिनट यानी तीन घंटे 58 मिनट था। इस फिल्म में दो-दो इंटरवल्स थे। दो इंटरवल्स के बावजूद इसे काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म हिट साबित हुई थी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इस फिल्म ने भारत में 4 करोड़ रुपये कमाया था। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

    एक फिल्म हुई थी फ्लॉप

    राज कपूर की सबसे लंबी फिल्म का खिताब साल 1970 में रिलीज हुई मेरा नाम जोकर को जाता है जो 239 मिनट यानी तीन घंटे 59 मिनट की थी। सिमी गरेवाल, राज कपूर और मनोज कुमार स्टारर फिल्म में भी दो इंटरवल्स थे। हालांकि, यह भारत में कमाल नहीं दिखा पाई थी और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। बाद में इसे जब रूस में री-रिलीज किया गया तो इसने धमाल मचा दिया था। यह क्लासिक कल्ट में गिनी जाने वाली फिल्म है।

    यह भी पढ़ें- मजबूरी में Raj Kapoor संग काम करने को राजी हुए थे 'आवारा हूं' बनाने वाले शैलेंद्र, 500 रुपये में लिखे दो गाने