यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RajKapoor Birth Anniversary 2023: रामानंद सागर ने लिखी राज कपूर की इस ब्लॉकबस्टर की कहानी, कमाई से रचा इतिहास
Raj Kapoor Birth Anniversary 2023 दिग्गज कलाकार रहे राज कपूर की जयंती 14 दिसंबर को मनाई जाती है। राज कपूर का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है। ...और पढ़ें

HighLights
- राजकपूर और रामानंद की बरसात
- बॉक्स ऑफिस पर छाई बरसात
- राज कपूर के अफेयर का 'बरसात' से नाता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के शो मैन यानी राज कपूर को भला कौन नहीं जानता। अपने दमदार अभिनय और फिल्ममेकिंग की कला के दम पर राज कपूर साहब (Raj Kapoor) ने भारतीय सिनेमा का परिचय पूरी दुनिया से कराया। 14 दिसंबर वो तारीख है जब राज कपूर का जन्म हुआ। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों की चर्चा कभी भी खत्म होने के नाम नहीं लेगी।
राज कपूर की जयंती के अवसर पर इस लेख में 'हिट फिल्में, सुपरहिट किस्से' में राज कपूर के करियर की ब्लॉकबस्टर मूवी 'बरसात' का जिक्र किया जाएगा, जिसने अपने वक्त में बॉक्स ऑफिस पर कमाई से धूम मचा दी थी।
राज कपूर और रामानंद की बरसात
राज कपूर स्टारर मूवी 'बरसात' साल 1949 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। इस फिल्म में राज कपूर न सिर्फ लीड एक्टर थे, बल्कि आजाद भारत में बतौर डायरेक्टर ये उनकी दूसरी फिल्म थी। इससे पहले फिल्म 'आग' के जरिए वह निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे। इस फिल्म की कहानी रामायण टीवी सीरियल के लिए फेमस रामानंद सागर ने लिखी।
.jpg)
राज कपूर के अलावा 'बरसात' (Barsaat 1949) में दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस दत्त, प्रेमनाथ, निम्मी और विश्वा मेहरा जैसे कई कालाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद थे। खास बात ये है कि 'दाग, सोनी मेहवाल और शमां' जैसी कई मूवी के लिए मशहूर रहीं अदाकारा निम्मी ने राज कपूर की 'बरसात' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था।
खबरें और भी
बॉक्स ऑफिस पर छाई बरसात
एक कलाकार के बाद बतौर डायरेक्टर राज कपूर की किस्मत का सिक्का 'बरसात' के जरिए जमकर बोला। इस फिल्म को फैंस की तरफ काफी प्यार मिला, जिसके चलते ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
(1).jpg)
सिर्फ इतना ही नहीं 'बरसात' साल 1949 की एकमात्र ऐसी मूवी रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई की थी। ये मूवी राज कपूर और नरगिस के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है।
राज कपूर के अफेयर का 'बरसात' से नाता
फिल्म 'बरसात' को ये जुड़े कई दिलचस्प किस्से मौजूद हैं। जिनके बारे में जितनी बातें की जाए लेकिन उतनी कम है। लेकिन इस फिल्म और राज कपूर के रियल लाइफ अफेयर का किस्सा भी अपने आप में बेहद खास हैं। दरअसल नगरिस के साथ राज कपूर का नाम काफी जोड़ा गया।
.jpg)
खुद राज कपूर के छोटे बेटे ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी 'खुल्लम-खुल्ला- ऋषि कपूर अनसेंसर्ड' में इस बात का खुलास किया था कि 'आग, बरसात और आवारा' मूवी की एक्ट्रेस के साथ मेरे पिता का अफेयर रहा, जिसके बारे में जानकर मेरी मां काफी परेशान रहती थीं। बता दें कि इन तीनों फिल्मों में राज कपूर के साथ नरगिस लीड रोल में मौजूद थीं और फिल्म 'आग-1948' के बाद राज कपूर और नरगिस का प्यार परवान चढ़ा।
ये भी पढ़ें- Raj Kapoor Birth Anniversary: विवादों में रहीं राज कपूर की ये फिल्में आज मानी जाती हैं क्लासिक, हिट रहा संगीत
इस मूवी ने निकला राज कपूर फिल्म्स का आइकॉनिक Logo
राज कपूर के लिए फिल्म 'बरसात' बेहद स्पेशल रही। इस मूवी की सफलता ने राज कपूर को एक निर्माता के तौर पर काफी प्रभावित किया। खासतौर पर हिंदी सिनेमा के शो मैन के प्रोडक्शन हाउस राज कपूर फिल्म्स के लिए 'बरसात' ने एक नई मिसाल कायम की।
.jpg)
दरअसल इस फिल्म में राज कपूर और नरगिस का एक रोमांटिक गाना दिखाया गया, जिसके बोल- 'मुझे किसी से प्यार हो गया है।' इस गाने के एक सीन के जरिए राज कपूर फिल्म्स का आइकॉनिक लोगो फाइनल हुआ था।
फिल्म के गानों ने जीता सबका दिल
जितनी शानदार राज कपूर की फिल्म 'बरसात' की कहानी थी। ठीक उसी तरह इस मूवी के म्यूजिक ने भी फैंस का बखूबी दिल जीता। इस मूवी के गानों को फैंस आज भी सुनना पसंद करते हैं। 'हवा में उड़ता जाए, जिया बेकरार है और बरसात में हमसे मिले' जैसे सॉन्ग काफी प्रचलित हुए।

सिंगर लता मंगेशकर और म्यूजिक डायरेक्टर शंकर जयकिशन की जुगलबंदी ने 'बरसात' के गानों को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया।
ये भी पढ़ें- Dilip Kumar Birth Anniversary: इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने लगाए 250 कट्स, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका