Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक नजर में Raj Kapoor ने भांप लिया था पद्मिनी का टैलेंट, डांस देखकर फिल्म में किया कास्ट

    Updated: Sat, 07 Sep 2024 06:49 PM (IST)

    मेरा नाम जोकर इंकलाब हमारी बात अंदाज एयर बरसात जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड के पहले शो मैन राज कपूर ने कई अभिनेत्रियों का करियर संवारा। उ ...और पढ़ें

    एक नजर में बनाया था राज कपूर ने पद्मिनी को हीरोइन/ फोटो- IMDB
    एक नजर में बनाया था राज कपूर ने पद्मिनी को हीरोइन/ फोटो- IMDB

    HighLights

    1. जब पद्मिनी का डांस देखकर हैरान हो गए थे राज कपूर
    2. मॉस्को में यूथ फेस्टिवल के दौरान अभिनेत्री को देखा था
    3. एक नहीं, बल्कि दो फिल्मों में राज कपूर ने किया था कास्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के ओरिजिनल शो मैन राज कपूर को कई दिग्गज अभिनेत्रियों का करियर बनाने का श्रेय जाता है। उन्होंने सिर्फ अपने बच्चों ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के करियर को ही उड़ान नहीं दी थी, बल्कि कई एक्ट्रेस के टैलेंट को पहचान कर उन्हें अपनी फिल्मों में काम करने का मौका भी दिया।

    उन्होंने जीनत अमान से लेकर डिंपल कपाड़िया और मंदाकिनी सहित कई एक्ट्रेसेज को 70 के दशक में लॉन्च किया और सभी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में छा गईं। उन्होंने नरगिस से लेकर वैजयंती माला और निम्मी जैसी एक्ट्रेसेज संग काम किया।

    इन्हीं में से एक नाम है दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी रामचंद्रन का, जिन्हें राज कपूर ने अपनी फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है' में कास्ट किया था। उनकी और राज कपूर की पहली मुलाकात का किस्सा काफी दिलचस्प है।

    पद्मिनी का डांस देखकर हैरान हो गए थे राज कपूर

    अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रहीं पद्मिनी ने अपने पूरे फिल्मी करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगु और कई रशियन फिल्मों में काम किया। उनकी पहली हिंदी फिल्म साल 1948 में कल्पना आई थी। इसके बाद उन्होंने मिस्टर संपत, शिव भक्त, परदेसी सहित कई फिल्मों में काम किया।

    यह भी पढ़ें: नरगिस की शादी से टूट गए थे Raj Kapoor, दर्द में सिगरेट से जला लिया था अपना हाथ

    वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बहुत ही उम्दा भरतनाट्यम डांसर भी थी। एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान ही उनकी पहली मुलाकात राज कपूर से हुई थी।

    raj kapoor movie

    दरअसल, जब राज कपूर मॉस्को फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए रूस गए हुए थे, उस दौरान उन्होंने 'पद्मिनी' को पहली बार देखा था, जिनके डांस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा था। उनका डांस देखकर हैरान राज कपूर ने पहली ही नजर में उन्हें अपनी अगली फिल्म की हीरोइन बनाने का मन बना लिया था।

    खबरें और भी

    इस फिल्म में राज कपूर के साथ किया था काम

    रूस से लौटते ही पद्मिनी के साथ फिल्म करने का मन बना चुके अभिनेता और निर्माता राज कपूर ने साल 1960 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है' में उन्हें कास्ट किया। राधू कर्मकार की इस फिल्म में पद्मिनी ने कम्मो का किरदार निभाया था। हालांकि, फिल्म के सबसे लोकप्रिय गाने 'आ अब लौट चले नैन बिछाए' गाने को शूट करने में काफी वक्त लगा था।

    दरअसल डायरेक्टर चाहते थे कि फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लगे, इसलिए गाने को शूट करने में उन्होंने अपना पूरा वक्त लिया। मूवी के न सिर्फ गाने सुपरहिट हुए, बल्कि फिल्म को भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इसके अलावा उन्होंने राज कपूर के साथ फिल्म मेरा नाम जोकर में भी काम किया।

    यह भी पढ़ें: बच्चों के साथ घर छोड़ कर चली गई थीं Raj Kapoor की पत्नी, किस कारण फैमिली में हुआ था कलेश?