यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब दुश्मनी भुला Raj Kapoor की आखिरी बर्थडे पार्टी में पहुंचे राज कुमार, 37 साल पुराना वीडियो हो रहा वायरल
दिग्गज निर्माता-निर्देशक राज कपूर (Raj Kapoor) ने साल 1987 में अपना आखिरी जन्मदिन मनाया था। राज का आखिरी बर्थडे बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया था। ...और पढ़ें

HighLights
- 37 साल पहले राज कपूर ने मनाया था आखिरी जन्मदिन
- राज कुमार भी राज कपूर की बर्थडे पार्टी में हुए थे शामिल
- राज कपूर की बर्थडे पार्टी में छोटे-छोटे थे रणबीर और करीना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raj Kapoor Last Birthday Party Throwback Video: राज कपूर सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय से दुनियाभर में पहचान हासिल की, फिर निर्देशन और निर्माण के जरिए कई कलाकारों को सुपरस्टार बनाया। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से या पुराने वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।
राज कपूर ने 2 जून 1988 में हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इससे ठीक कुछ महीने पहले ही अभिनेता ने अपना आखिरी जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया था। 37 साल बाद राज कपूर के आखिरी जन्मदिन के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राज कपूर के लास्ट बर्थडे का वीडियो
14 दिसंबर 1987 को राज कपूर ने अपना आखिरी जन्मदिन मनाया था। उनके जन्मदिन के जश्न में बॉलीवुड के कई नामी सितारे भी आये थे। सालों बाद वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे सितारों ने जश्न को एन्जॉय किया। क्लिप में लाल जैकेट, व्हाइट शर्ट और पैंट में राज कपूर बैठे हुए हैं और सभी मेहमान उनसे मिलकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा सभी सितारे पार्टी का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम (लवर ऑफ बॉलीवुड)
यह भी पढ़ें- एक नहीं, 12 जॉब से निकाले गए थे Anil Kapoor के पिता, राज कपूर ने दिया था सहारा, सालों बाद बोनी ने किया खुलासा
राज कुमार भी बर्थडे में हुए थे शामिल
वीडियो की शुरुआत ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से हुई, जिन्होंने अपने पिता को गले लगकर और पैर छूकर जन्मदिन की बधाई दी। फिर शशि कपूर ने भी भैया के पैर छूकर और गले लगाया बधाई दी। क्लिप में रणधीर कपूर भी मेहमानों के साथ गपशप करते दिखे। एक जगह दिग्गज अभिनेता राज कुमार (Raaj Kumar) को राज के माथे को चूमते हुए देखा गया। उनकी दोस्ती और दुश्मनी खूब चर्चा में रही है। दोनों के बीच साल 1969 में भयंकर लड़ाई हो गई थी।
खबरें और भी
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम (लवर ऑफ बॉलीवुड)
दादा के बर्थडे बैश में दिखे थे रणबीर और करीना
इसके अलावा पार्टी में जितेंद्र, अनिल कपूर, कबीर बेदी, मंदाकिनी, जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha), रेखा (Rekha) और विनोद मेहरा समेत कई सितारों ने जन्मदिन के जश्न में रौनक बढ़ाई थी। एक जगह नन्हे रणबीर और करीना कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों अपने दादा के साथ फोटो खिंचवाते नजर आये।