Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑनस्क्रीन बहन के 'प्यार में पागल' हो गए थे Dev Anand, राज कपूर बने थे एक्टर की लव स्टोरी में विलेन

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 04:48 PM (IST)

    फिल्मों में खुलकर अपने प्यार का इजहार करने वाले देवानंद ने को 1971 में बॉलीवुड की एक हसीना से प्यार हो गया। हालांकि, उनके प्यार के दुश्मन कोई और नहीं, ...और पढ़ें

    राज कपूर की वजह से टूटा था देवानंद का दिल/ फोटो- Instagram

    राज कपूर की वजह से टूटा था देवानंद का दिल/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्टार देवानंद को सिर्फ स्टाइल आइकॉन ही नहीं थे, बल्कि उन्हें अपने समय का सबसे रोमांटिक स्टार भी माना जाता था। वह अपनी फिल्मों में युवाओं के जज्बातों को बड़े ही खूबसूरत तरीके से उतारते थे।

    फिल्मों में हीरोइनों से खुलकर फ्लर्ट करने वाले देवानंद असल जिंदगी में भी काफी डेयरिंग बाज थे। वह अपनी ही ऑनस्क्रीन बहन से प्यार कर बैठे थे, लेकिन उनके प्यार की गाड़ी राज कपूर के कारण कभी आगे नहीं बढ़ पाई। कैसे राज कपूर बने देवानंद की लव स्टोरी में विलेन, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    इस हसीना के प्यार में दीवाने हो गए थे देवानंद

    अपनी बायोग्राफी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में देवानंद ने खुद इस बात का जिक्र किया था कि जब वह 1971 में फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' की शूटिंग कर रहे थे, तो उन्हें ऑनस्क्रीन बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान से प्यार हो गया था। देवानंद उन्हें अपने दिल की बात डिनर पर ले जाकर कहना भी चाह रहे थे, लेकिन राज कपूर की वजह से उनका दिल टूट गया। देवानंद के निधन के बाद जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर इन दावों का खंडन किया था, लेकिन अब एक्टर के करीबी दोस्त मोहन चुरीवाला ने हाल ही में बताया कि कैसे राज कपूर की वजह से उनका दिल टूट था।

    यह भी पढ़ें- सगी भांजी से शादी...इज्जत को किया तार-तार...भाई को बनाया सुपरस्टार, विवादों से भरी है इस डायरेक्टर की कहानी

    विक्की लालवानी से बातचीत करते हुए देवानंद के दोस्त मोहन ने कहा, "देवानंद ने कभी किसी के बारे में झूठ और गलत नहीं बोला। मुझे लगता है कि जीनत अमान के बारे में जो उन्होंने किताब में लिखा है वह बिल्कुल ठीक है। साल 2007 में जब वह उनकी बुक लॉन्च पर आई थीं, उस समय उन्होंने लिखी गईं बातों के बारे में उनसे क्यों नहीं पूछा, जब वह जिंदा थे?

    खबरें और भी

    devanand zeenat

    राज कपूर से जीनत अमान ने लिया था वादा?

    मोहन चुरीवाला ने राज कपूर-जीनत अमान के पार्टी का इंसिडेंट शेयर करते हुए कहा, "देवानंद ने सब अपनी बुक में लिखा है। ये बहुत ही क्लियर है कि जब वह पार्टी में गए थे, तब जीनत अमान ने राज कपूर के पैर छुए और पीछे पलट के देवानंद को देखा। उन्हें एक अजीब सी फीलिंग थी कि वह सही चीज कर रही हैं या नहीं। ये बात भी सच है कि राज कपूर से जीनत अमान ने ये वादा लिया था कि वह सिर्फ व्हाइट कपड़े पहंगे। वह एक ऐसा समय था, जब देवानंद को ये महसूस हुआ कि जीनत अमान और राज कपूर के बारे में जो भी रूमर्स उड़ रहे हैं, वह सब सच हैं।"

    दरअसल देवानंद ने अपनी किताब में उस पार्टी के बारे में मेंशन किया था, जब राज कपूर ने जीनत अमान को इस तरह से गले लगाया, जिसे देख देवानंद काफी असहज हो गए थे। उसी इंसिडेंट के बारे में बात करते हुए मोहन ने आगे कहा, "देवानंद और जीनत अमान पार्टी के बाद ताज में डिनर के लिए जाने वाले थे, जहां दिग्गज अभिनेता उनसे बात करने के इच्छुक थे। दोनों ने ये डिसाइड किया था कि वह पार्टी में शक्ल दिखाएंगे और निकल जाएंगे, लेकिन जब उन्हें ये महसूस हुआ कि राज कपूर और जीनत अमान की बातें बहुत ही ज्यादा गहरी हैं, तो वह अनकंफर्टेबल हो गए। उन्हें बुरा इसलिए लगा, क्योंकि जीनत ने उन पर भरोसा नहीं किया और राज कपूर उनके करीबी दोस्त थे।

    devanand-raj kapoor

    राज कपूर और जीनत अमान के बीच थीं करीबियां?

    उन्होंने आगे मेंशन करते हुए बताया, "देवानंद साहब को ऐसा लगा कि अगर जीनत अमान और राज कपूर के दिल में एक-दूसरे को लेकर कुछ है, तो इस बारे में उन्हें हिंट देना चाहिए था। उन्हें बुरा लग रहा था कि वह जीनत के बारे में सीरियस हैं और वह उनसे बातें छुपा रही हैं। उस पार्टी में तब सच सामने आया जब राज कपूर आए। देव साहब जब पार्टी से जाने लगे तो जीनत अमान ने उन्हें रोक दिया और कहा कि उनका डिनर प्लान था। यहां तक कि राज कपूर ने भी देव साहब का हाथ पकड़ लिया और उन्हें नहीं जाने दिया। देव साहब को समझ आ गया था कि राज कपूर गिल्टी फील कर रहे हैं।"

    जब मोहन चुरीवाला से ये पूछा गया कि क्या राज कपूर और जीनत अमान रिश्ते में थे? तो उन्होंने जवाब में कहा, "100 परसेंट। रिश्ता इस सेंस में कि जब वह सत्यम शिवम सुंदरम के लिए राज कपूर से मिलने गईं, तो उन्होंने देवानंद को नहीं बताया। इसके अलावा जीनत अमान और देवानंद के बीच सफेद कपड़े पहनने को लेकर बातचीत, इन सभी बातों का खुलासा पार्टी में हुआ था।"

    यह भी पढ़ें- Dev Anand की मोहब्बत में ताउम्र कुंवारी रह गई ये एक्ट्रेस, समुद्र में फेंक दी थी अंगूठी