Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बड़े भाई राज कपूर से ज्यादा बड़ा था Shashi Kapoor का स्टारडम, 4 एक्ट्रेसेज के साथ दी थीं दर्जनभर से ज्यादा हिट

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 03:02 PM (IST)

    Shashi Kapoor Birth Anniversary राज कपूर को हिंदी सिनेमा का शोमैन कहा जाता था। बॉलीवुड में उनके कपूर खानदान का नाम काफी जाना जाता है। इसमें सबसे अहम य ...और पढ़ें

    शशि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी आज (फोटो क्रेडिट- जागरण)
    शशि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी आज (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे शशि कपूर
    2. एक्टिंग करियर में इतनी फिल्मों में किया था काम
    3. बड़े भाइयों से ज्यादा तगड़ा था शशि का स्टारडम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपूर खानदान के बिना बॉलीवुड का जिक्र करना थोड़ा नाइंसाफी सी होगी। जब भी इस परिवार का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले राज कपूर (Raj Kapoor) का नाम लिया जाता है। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि राज से ज्यादा बड़ा स्टारडम उनके छोटे भाई और अभिनेता शशि कपूर (Shashi Kapoor) का था। 

    जी हां, वह अपने परिवार के सबसे बड़े फिल्म कलाकार के तौर पर लोकप्रिय हुए थे। आज 18 मार्च को शशि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी मनाई जाती है, ऐसे में हम आपको फिल्म जगत में उनके रुतबे के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

    कपूर खानदान का सबसे बड़ा स्टार्स 

    परदेसियों से न अंखियां मिलाना... शशि कपूर का नाम सुनते ही उनकी सुपरहिट फिल्मों के ऐसे ही कुछ शानदार गीतों की यादा ताजा हो जाती हैं। आज ही के दिन साल 1938 में शशि का जन्म हुआ था, वह दिग्गज फिल्म एक्टर पृथ्वीराज कपूर के तीसरे नंबर के बेटे थे। उनसे दो और बड़े भाई थे, जिनमें राज कपूर और शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) का नाम शामिल था। 

    ये भी पढ़ें- 'तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती', तीन-चार शिफ्टों में काम करते थे Shashi Kapoor, ऐसे कमाया नाम

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    बेशक राज कपूर का बॉलीवुड का शोमैन कहा जाता है। लेकिन बतौर एक्टर शशि कपूर का करियर उनसे कहीं ज्यादा सफल रहा था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने 160 फिल्मों में काम किया था, उनके परिवार में किसी भी सदस्य ने इतनी मूवीज अब तक नहीं की। 

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक
    • डेब्यू मूवी- आग

    • एक्टिव करियर- 1948-1998

    • कुल मूवीज- 160

    • बॉलीवुड फिल्में- 148 

    • हॉलीवुड- 12

    • टीवी सीरियल- किस्सा काठमांडू का 

    हिंदी सिनेमा के अलावा शशि कपूर ने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी थी। बता दें कि उन्होंने अंग्रेजी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस जेनिफर केंडल के साथ शादी रचाई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं, जिनमें कुणाल कपूर, कपूर कपूर (Karan Kapoor) और बेटी संजना कपूर का नाम शामिल है। 

    इन एक्ट्रेसेज के साथ खूब जमी शशि कपूर की जोड़ी 

    शशि कपूर ने अपने एक्टिंग करियर में शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore), जीनत अमान (Zeenat Aman), राखी गुलजार (Rakhi Gulzar) और हेमा मालिनी (Hema Malini) जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ ढेर सारी फिल्मों में काम किया था। उसकी डिटेल्स इस प्रकार है-

    • शशि और शर्मिला की फिल्में- 12

    • शशि और राखी की फिल्में- 10

    • शशि और जीनत की फिल्में- 6

    • शशि और हेमा की फिल्में- 6

    इन अभिनेत्रियों का साथ मिलकर हिंदी सिनेमा में शशि दर्जनभर से ज्यादा हिट मूवीज दी थीं और अपने समय के सबसे बड़े सुुपरस्टार के तौर पर उनको पहचान मिली थी।

    ये भी पढ़ें- शक्ल से विदेशी-परिवार देशी, क्यों एक्टिंग करियर छोड़ विलायत शिफ्ट हो गए थे Shashi Kapoor के बेटे करण?