Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शक्ल से विदेशी-परिवार देशी, क्यों एक्टिंग करियर छोड़ विलायत शिफ्ट हो गए थे Shashi Kapoor के बेटे करण?

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 12:51 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे शशि कपूर (Shashi Kapoor Son) के बेटे करण कपूर ने पिता की तरह एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने की कोशिश की। लेकिन उनक ...और पढ़ें

    शशि कपूर के बेटे करण कपूर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
    शशि कपूर के बेटे करण कपूर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. क्यों करण कपूर ने छोड़ा था बॉलीवुड
    2. पिता शशि कपूर थे बड़े सुपरस्टार
    3. सालों बाद फैमिली फंक्शन में आए नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 16 फरवरी को कपूर खानदान में दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर (Radhir Kapoor Birthday Party) की बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया गया। इस दौरान नीतू सिंह (Neetu Singh) समेत कपूर फैमिली के तमाम मेबंर्स की झलक देखने को मिली, लेकिन सबसे अधिक ध्यान अगर किसी ने खींचा तो वह सुपरस्टार शशि कपूर (Shashi Kapoor) के लाडले और बॉलीवुड एक्टर रहे करण कपूर (Karan Kapoor) की मौजूदगी रही। 

    लंबे समय बाद करण को किसी भी फैमिली फंक्शन को अटेंड करते हुए देखा गया है, उनके बदले हुए लुक को देखकर फैंस हैरान हैं। इस बीच हम आपको ये बताने जा रहे हैं, आखिर उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ा था।

    कौन हैं करण कपूर?

    18 जनवरी 1962 को शशि कपूर और उनकी विदेशी पत्नी जेनिफर कैंडल के घर एक बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम करण रखा गया। फैमिली का मजबूत फिल्मी बैकग्राउंड होने के नाते बचपन से ही करण के ऊपर एक्टर बनने के दबाव था। अंग्रेज की तरह बेहद हैंडसम होने के नाते करण कपूर के लिए एक्टिंग डेब्यू करना कठिन नहीं रहा।

    ये भी पढ़ें- Randhir Kapoor की बर्थडे पार्टी में दिखे Shashi Kapoor के बेटे करण, 39 साल में इतनी बदल गई शक्ल 

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    मॉडिलिंग के फील्ड में अपार सफलता हासिल करने के बाद करण ने साल 1978 में निर्देशक श्याम बेनेगल की मूवी जुनून से फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    इसके बाद सल्तनत और लोहा जैसी अन्य कई हिंदी मूवीज में भी नजर आए। लेकिन पिता शशि कपूर की तरह करण को बतौर एक्टर सक्सेस नहीं मिली और उन्हें फ्लॉप माना गया। 

    क्यों करण ने छोड़ा देश?

    एक्टिंग डेब्यू से पहले करण कपूर पेशवर फोटोग्राफ भी रहे, उन्हें फोटोग्राफी का काफी शौक था। जब उन्होंने देखा कि बॉलीवुड में उनका करियर कुछ खास नहीं चल रहा है तो उन्होंने बिना समय गंवाए फिल्मी लाइन से खुद को हमेशा-हमेशा के लिए अलग कर लिया। इसके बाद वह लंदन शिफ्ट हो गए और बतौर फोटोग्राफर अपने करियर को नई पहचान दी।

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    इंटरनेशनल लेवल पर उनकी फोटोग्राफी के काफी चर्चे भी हुए और आज करीब 4 दशक के बाद भी वह विदेश में ही रहते हैं। करण कपूर के विलायत में सैटल होने के पीछे उनकी मां जेनिफर कैंडल का विदेशी होना भी माना जाता है। 

    करण की फैमिली में कौन-कौन?

    एक्टिंग करियर को छोड़कर विदेश में शिफ्ट होने के बाद करण कपूर ने मॉडल लोर्ना टार्लिंग के साथ शादी रचा ली। इनके दो बच्चे भी हैं, जिनमें बेटी आलिया कपूर और बेटा जैक कपूर शामिल हैं। हालांकि, बच्चों के जन्म के कुछ सालों के बाद करण का पत्नी से तलाक हो गया और दोनों एक दूसरे अलग हो गए।

    ये भी पढ़ें- जिस बच्चे की मां को नहीं थी चाह, बड़ा होकर वही बना सिनेमा का स्टार, कपूर खानदान के लाडले की संघर्ष भरी कहानी