Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Randhir Kapoor की बर्थडे पार्टी में दिखे Shashi Kapoor के बेटे करण, 39 साल में इतनी बदल गई शक्ल

    Updated: Sun, 16 Feb 2025 10:33 PM (GMT+05:30)

    करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर 15 फरवरी को 78 साल के हो गए। इस दौरान पूरा कपूर खानदान जश्न मनाने के लिए इक्ट्ठा हुआ। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज व ...और पढ़ें

    रणधीर कपूर के बर्थडे में दिखे करण कपूर (Photo: Instagram)
    रणधीर कपूर के बर्थडे में दिखे करण कपूर (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने 15 फरवरी को अपने परिवार के साथ अपना 78वां जन्मदिन मनाया। इस जश्न के लिए कल पूरा कपूर खानदान इकट्ठा हुआ था। पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान यूं तो हर एक गेस्ट की मौजूदगी अपने आपमें खास थी लेकिन एक शख्स ऐसा भी था जिसे देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गईं।

    शशि कपूर के बेटे को देख शॉक्ड हुए लोग

    पार्टी में शशि कपूर और जेनिफर कपूर के बेटे करण कपूर की मौजूदगी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्हें नीतू कपूर और कुणाल कपूर के साथ पोज देते देखा गया। अब फैंस उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे।

    यह भी पढ़ें: कपूर खानदान की शादी में बारटेंडर बना था बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, शराब पिलाते-पिलाते कर दी थी गड़बड़

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा करण का वीडियो

    पिछले 39 सालों में करण की शक्ल काफी बदल गई है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। करण व्हाइट शर्ट और जीन्स में नजर आए। नीतू के साथ उन्होंने पैपराजी के लिए पोज किया और फिर पार्टी के लिए अंदर चले गए। हर कोई उन्हें देखकर सरप्राइज्ड था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    फैंस ने किए कई सारे कमेंट्स

    एक यूजर ने लिखा, “अभी भी हमेशा की तरह डैशिंग,” जबकि दूसरे ने फिल्म सल्तनत में निभाई उनकी भूमिका को याद किया। कई लोगों ने उन्हें 90 के दशक में बॉम्बे डाइंग के चेहरे के रूप में याद किया। एक यूजर ने लिखा,"हम अभी भी इस आदमी को बॉम्बे डाइंग मैन के रूप में जानते हैं।" वहीं एक ने तो उन्हें ये सलाह तक दे डाली कि उन्हें हॉलीवुड या ब्रिटिश सिनेमा में ट्राई करना चाहिए।

    खबरें और भी

    कौन हैं करण कपूर?

    महान अभिनेता शशि कपूर और जेनिफर कपूर के घर जन्मे करण कपूर एक ऐसे परिवार में पले-बढ़े जिसकी जड़ें सिनेमा से गहरी जुड़ी हुई थीं। उनके भाई कुणाल कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है, जबकि उनकी बहन संजना कपूर पृथ्वी थिएटर चलाती हैं। करण ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत जूनून (1978) से की, जिसमें उनके साथ शशि कपूर, शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह थे।

    यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद Rishi Kapoor और Neetu Singh ने शूट किया था इस फिल्म का गाना, शूट करने में लगे थे 4 दिन