Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raj Kundra ने शर्लिन चोपड़ा को समाज के लिए बताया खतरा, साजिद खान पर आरोप लगा चुकी हैं एक्ट्रेस

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 05:21 PM (IST)

    Raj Kundra on Sherlyn Chopra राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर निशाना साधा है। उन्होंने शर्लिन को समाज के लिए खतरा भी बताया है। इसके अलावा उन्होंने समाज ...और पढ़ें

    Raj Kundra on Sherlyn Chopra: राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर निशाना साधा है।
    Raj Kundra on Sherlyn Chopra: राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर निशाना साधा है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Raj Kundra on Sherlyn Chopra: राज कुंद्रा ने हाल ही में ट्विटर पर एक ट्वीट कर शर्लिन चोपड़ा पर तंज कसा है। राज कुंद्रा ने प्रतिक्रिया दी है। एक ट्वीट में लिखा गया है कि शर्लिन चोपड़ा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद एडल्ट कंटेंट का निर्माण किया है।

    राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को समाज के लिए खतरा बताया है

    ट्वीट में यह भी कहा गया है कि शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद स्ट्रीमिंग साइट पर अपनी एडल्ट वीडियो पोस्ट की है। ट्वीट को रिप्लाई करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा है, 'यही मेरा पॉइंट है। अपने खुद के बनाए x रेटेड कंटेंट के लिए किसे आरोपी मान रही है, जिससे उन्होंने पैसा भी कमाया है और महिला अधिकारों की बात करती है और खुद गंध से भरी हुई है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह समय की बात है। वह समाज के लिए एक खतरा है।' इसके साथ उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सिक्योरिटी को टैग भी किया है।

    यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की नानी आरती रॉय का 92 वर्ष की आयु में हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर

    शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था

    गौरतलब है कि पिछले वर्ष शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ फ्रॉड और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसके बाद राज कुंद्रा के साथ पूछताछ की गई थी। वहीं उन्हें अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में महीनों जेल में भी रहना पड़ा था। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा ठोक रखा है। वहीं उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए भी कहा है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: अर्चना गौतम को बिग बॉस ने शो से बाहर निकाला, घर में इस कंटेस्टेंट के साथ की फिजिकल फाइट

    View this post on Instagram

    A post shared by Sherlyn Chopra (@_sherlynchopra_)

    शर्लिन चोपड़ा बिग बॉस 16 में भाग ले रहे साजिद खान पर भी आक्रामक है

    इस बीच शर्लिन चोपड़ा बिग बॉस 16 में भाग ले रहे साजिद खान पर भी आक्रामक है। उन्होंने आरोप लगाया है कि साजिद खान ने भी उनके साथ अश्लील हरकत की थी। इसके चलते उन्हें शो से बेघर कर देना चाहिए।

    खबरें और भी