Riteish Deshmukh की फिल्म 'राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर हुआ जारी, दमदार लुक ने खींचा फैंस का ध्यान
रितेश देशमुख अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'वेद' की सफलता के बाद अब 'राजा शिवाजी' पर काम कर रहे हैं। यह छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासि ...और पढ़ें

शिवाजी के रोल में नजर आएंगे रितेश (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'वेद' की सफलता के बाद, रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) अपनी दूसरी निर्देशित फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) की तैयारी में जुटे हैं। ये छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक महाकाव्य है।
जारी हुआ फर्स्ट लुक पोस्टर
इस मौके पर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के पावन अवसर पर जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने ‘राजा शिवाजी’ का पहला दमदार पोस्टर जारी किया है। फिल्म के निर्देशक और मुख्य अभिनेता रितेश विलासराव देशमुख ने सोशल मीडिया पर यह पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में महाराज का प्रभावशाली साइड प्रोफाइल दिखाई दे रहा है। हाथ में तलवार, मजबूत कंधे और अडिग नजरें। उनका गंभीर और दृढ़ चेहरा उस तूफान से पहले की शांति को दर्शाता है, जो स्वराज्य की स्थापना और राष्ट्र के गौरव की शुरुआत बना।
यह भी पढ़ें- बीवी Genelia की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, खुशी में झूमे Riteish Deshmukh ने कर दिया ये पोस्ट
पैन इंडिया फिल्म है राजा शिवाजी
‘राजा शिवाजी’ एक भव्य पैन-इंडिया सिनेमाई प्रस्तुति है, जिसे वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति के गौरव के रूप में पेश किया जा रहा है। यह एक महत्वाकांक्षी द्विभाषी (मराठी और हिंदी) एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें संगीत दिया है प्रसिद्ध जोड़ी अजय–अतुल ने और सिनेमैटोग्राफी संभाली है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित संतोष सिवन ने। यह फिल्म अपने विशाल पैमाने और शानदार दृश्यात्मक अनुभव के लिए तैयार है।

कहानी में क्या दिखाया जाएगा?
यह फिल्म न केवल एक राजा की कहानी है, बल्कि एक ऐसे बेटे की यात्रा है जिसने एक संकल्प लिया और बड़ी शक्तियों के खिलाफ खड़े होकर स्वराज्य का मार्ग प्रशस्त किया। यह उस महान योद्धा की गाथा है जिसने झुकने के बजाय संघर्ष चुना और भारत के स्वाभिमान की नींव रखी। निर्माताओं का उद्देश्य है कि इस प्रेरणादायक भारतीय कहानी को भाषा की सीमाओं से आगे ले जाकर दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जाए और इसे एक वैश्विक सिनेमाई श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत किया जाए।
खबरें और भी
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म राजा शिवाजी को ज्योती देशपांडे और जेनेलिया डिसूज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- 'मेरे साइड का बिस्तर गीला...'Akshay Kumar से नाराजगी जताने के लिए ट्विंकल के पास है सीक्रेट ट्रिक