Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    100 दिनों तक थिएटर्स में लगातार चली थी Rajesh Khanna की पुरानी फिल्म, 57 सालों से बनी हुई कल्ट

    Updated: Sun, 03 May 2026 05:49 PM (IST)

    57 साल पहले राजेश खन्ना की एक ऐसी कल्ट मूवी रिलीज हुई, जो 100 से दिनों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चलती रही। ...और पढ़ें

    राजेश खन्ना की ब्लॉकबस्टर (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

    राजेश खन्ना की ब्लॉकबस्टर (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

    HighLights

    1. राजेश खन्ना की इस मूवी ने बनाया रिकॉर्ड

    2. 1969 में कल्ट मूवी ने किया था कमाल

    3. हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा के पहला सुपरस्टार माना जाता है। इसकी शुरुआत 70 के दशक की शुरुआत से ठीक एक साल पहले हुई थी, जब काका के करियर की सबसे सफल फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। 

    राजेश की वह फिल्म 100 दिनों से अधिक समय तक थिएटर्स में चली थी, इतना ही नहीं कई अन्य शहरों में तो ये इससे भी ज्यादा वक्त तक रन करती रही। फिल्म ने राजेश खन्ना को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है। 

    100 दिनों से ज्यादा टाइम तक चली थी ये फिल्म

    राजेश खन्ना ने अपने आईकॉनिक एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। 1969 से राजेश का एक ऐसा दौर शुरू हुआ, जिसने हिंदी सिनेमी की परिभाषा को बदलकर रख दिया था और इसकी आगाज फिल्म आराधना की रिलीज के साथ हुआ। इस मूवी ने राजेश के करियर को एक दम से बदल दिया। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने भी काम किया।

    यह भी पढ़ें- 105 दिनों तक थिएटर्स में चली थी Feroz Khan खान की फिल्म, 51 साल बाद भी कल्ट बनी हुई है पुरानी मूवी

    RAJESH KHANNA(2)

    निर्देशक शक्ति समांथा के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म अपनी शानदार कहानी और गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की आराधना 100 दिनों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चली थी। रोजाना 4 शोज और 100 दिनों का शानदार सफर तय कर काका की आराधना की एक नया कार्तिमान रचा था। 

    खबरें और भी

    RAJESH KHANNA (3)

    इतना ही नहीं कमर्शियल तौर पर राजेश की आराधना ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया था। बताया जाता है कि फिल्म का बजट 50 से 80 लाख के बीच में था और इसकी कमाई वर्ल्डवाइड 17 करोड़ रही। साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कारोबार 7 करोड़ से अधिक रहा था।

    प्लेटिनम जुबली हिट आराधना

    राजेश खन्ना की आराधना बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसे प्लेटिनम जुबली हिट का दर्जा प्राप्त है। 75 हफ्तों तक बड़े पर्दे पर अपनी धाक जमाने वाली इस मूवी ने सही मायनों में कामयाबी का नया इतिहास रचा था। 

    यह भी पढ़ें- राजेश खन्ना की सबसे बड़ी फ्लॉप ने Anil Kapoor के पिता को कर दिया था कंगाल, एक्टर को खुद करना पड़ा था डेब्यू