Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अडॉप्टेड थे Rajesh Khanna, सच जानकर टूट गए थे सुपरस्टार; उठ गया था लोगों पर से भरोसा

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:12 AM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को जब पता चला कि उन्हें गोद लिया गया था तो वह अंदर से टूट गए थे। ...और पढ़ें

    खुद के अडॉप्शन का सच जानकर लगा था झटका। फोटो क्रेडिट- एक्स

    खुद के अडॉप्शन का सच जानकर लगा था झटका। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने एक समय पर सिनेमा पर राज किया। सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगाई, देशभर की लड़कियों की दीवाना बनाया। मगर इस बीच निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही। 

    राजेश खन्ना ने अंजू महेंद्रू से ब्रेकअप और डिंपल कपाड़िया से शादी में तनाव के साथ-साथ असफलता का गम भी झेला। मगर उन्हें सबसे बड़ा झटका तब लगा था, जब उन्हें पता चला था कि वह अडॉप्टेड हैं। राजेश खन्ना के आखिर दिनों में उनके करीब होने का दावा करने वालींं अनीता आडवाणी (Anita Advani) ने इसका खुलासा किया है। 

    तकलीफों से गुजरे थे राजेश खन्ना

    अनीता आडवाणी ने मेरी सहेली पॉडकास्ट में राजेश खन्ना के बारे में बात की है। अनीता ने दावा किया कि बचपन, असफल रिश्तों और जिन लोगों पर काका (राजेश खन्ना) ने भरोसा किया, उनके धोखे ने धीरे-धीरे उन्हें ऐसा इंसान बना दिया जो अपने आस-पास के किसी भी व्यक्ति पर आसानी से भरोसा नहीं कर पाता था। अनीता आडवाणी ने कहा-

    उन्हें हर किसी पर शक होता था। अगर आप मुझसे मनोवैज्ञानिक नजरिए से पूछें, तो मुझे लगता है कि उन्होंने लोगों पर से अपना भरोसा खो दिया था। सबसे पहले उन्हें गोद लिया गया था। फिर रिश्तों में उन्हें धोखा मिला। इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी उन्हें धोखा दिया। जिन लोगों की उन्होंने मदद की और सफल बनाया, वे भी आखिर में उनके खिलाफ हो गए। उन्हें हर किसी पर शक होने लगा।

    Rajesh Khanna

    लोगों ने उठाया था राजेश खन्ना का फायदा

    अनीता आडवाणी ने दावा किया कि पॉलिटिकल करियर के दौरान भी लोगों ने उनका फायदा उठाया था। उन्होंने कहा, "कई लोगों ने उनका फायदा उठाया। पॉलिटिकल कैंपेन के दौरान वह जहां भी कहा जाता, वहां जाते थे, लेकिन बीच के लोग पैसे अपनी जेब में रख लेते थे। काकाजी ने खुद कभी कोई पैसा नहीं लिया।"

    खबरें और भी

    सट जानकर लगा था झटका

    1942 में जतिन खन्ना के तौर पर जन्मे राजेश खन्ना को गोद लेने वाले रिश्तेदार चुन्नीलाल और लीलावती खन्ना थे। जब उन्हें इस सच का पता चला था, तब उन्हें बड़ा झटका लगा था। अनीता ने दावा किया, "लोग पूछते हैं कि उनके स्वभाव में इतने बदलाव क्यों आए, वे इतने मुश्किल इंसान क्यों बन गए। उनकी जिंदगी की शुरुआत ही उलझनों के साथ हुई थी। उन्हें गोद लिया गया था और जब उन्हें इस बात का पता चला, तो उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा था।"

    यह भी पढ़ें- बाइक पर शूट हुआ था Rajesh Khanna का ये सुपरहिट गाना, Kishore Kumar की आवाज पर बजी थीं खूब तालियां

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 50 रुपये लेकर एक्टर बनने निकला था ये हीरो, लगातार 7 ब्लॉकबस्टर देने के बाद आई कंगाली; तो बेचना पड़ा था बंगला