यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajinikanth की बेटी ऐश्वर्या ने पिता के पैर छूकर मनाया पोंगल, फैंस को आई धनुष की याद
Aishwaryaa Rajinikanth Pongal ऐश्वर्या रजनीकांत ने परिवार के साथ पोंगल मनाया है। उनकी पोंगल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक तस्वीर में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Aishwaryaa Rajinikanth Pongal: रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने अपने परिवार के साथ पोंगल का उत्सव मनाया है। इस अवसर पर वह रजनीकांत और मां लता के पैर भी छूती नजर आई। हालांकि, फैंस धनुष को साथ नहीं देखकर दुखी हो गए।
ऐश्वर्या रजनीकांत ने पोंगल के त्यौहार की झलकियां शेयर की है
फिल्म निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत ने पोंगल के त्यौहार की झलकियां शेयर की है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। इसमें उनके माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में ऐश्वर्या खाना बनाती नजर आ रही है। उनके घर में गैस सजाया हुआ है। वहीं, उसपर दो बड़े बर्तन भी रखे हुए हैं। अगली तस्वीर में ऐश्वर्या केले के पत्ते पर मिठाई रखती नजर आ रही है। उन्होंने कुछ पत्ते की गाय को भी खिलाए हैं। आखरी तस्वीर में वह अपने दोनों बेटों के साथ रजनीकांत और लता के आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं।
ऐश्वर्या रजनीकांत ने क्रीम कलर की साड़ी और मैचिंग ब्लाउज पहन रखी है
इस अवसर पर ऐश्वर्या ने क्रीम कलर की साड़ी और मैचिंग ब्लाउज पहन रखा था। वहीं, रजनीकांत ने व्हाइट शर्ट और वेस्टी पहन रखी थी। लता ने इंडिगो और व्हाइट साड़ी पहन रखी थी। तस्वीरें शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा है, 'मुझे आशा है कि आपने और आपके प्रियजनों ने यादगार पोंगल सेलिब्रेट किया होगा। सभी को खुशियां, शांति और वैभव मिले।' इस पर अदिति राव हैदरी ने भी कमेंट किया है। एक ने लिखा है, 'धनुष मिसिंग।' एक ने लिखा है, 'धनुष से समझौता कर लो।'

यह भी पढ़ें: Shubman Gill डबल सेंचुरी लगाने के बाद बाउंड्री पर फील्डिंग करते आए नजर, फैंस ने लगाए 'सारा-सारा' के नारे
धनुष और ऐश्वर्या ने 2022 में अलग होने की घोषणा की थी
गौरतलब है कि जनवरी में धनुष और ऐश्वर्या ने अलग होने की घोषणा की थी। दोनों 18 वर्ष साथ रहे। इसके बाद दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया था। इस खबर के बाद दोनों के फैंस चौक गए थे। वहीं, कई लो उन्हें साथ आने के लिए भी कह रहे है।

