Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shubman Gill डबल सेंचुरी लगाने के बाद बाउंड्री पर फील्डिंग करते आए नजर, फैंस ने लगाए 'सारा-सारा' के नारे

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 06:33 PM (IST)

    Shubman Gill Sara Video शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रनों की पारी खेली है। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोग बधाई देने लगे। इस बीच बाउंड्री प ...और पढ़ें

    Shubman Gill Sara Video: शुभमन गिल क्रिकेटर है।
    Shubman Gill Sara Video: शुभमन गिल क्रिकेटर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shubman Gill Sara Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वनडे क्रिकेट मैच में क्रिकेटर शुभमन गिल ने 208 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। इसके बाद वे फील्डिंग करते भी नजर आए। लेकिन तभी उनके साथ फैंस सारा-सारा के नाम की हुटिंग करते नजर आए।

    शुभमन गिल ने भी हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया है

    शुभमन गिल ने भी हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें फैंस को शुभमन गिल को देखकर चिल्लाते हुए देखा जा सकता हैं। उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। एक फैन ने कमेंट्स में लिखा है, 'सारा तेंदुलकर या सारा अली खान? भाई कौन है? मुझे बताओगे?' एक ने लिखा है, 'शुभमन गिल खुद कंफ्यूज हो जाता होगा, कौन सी सारा की बात कर रहा है। मेरा तो दोनों के साथ चल रहा है।'

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor Holi Video: जाह्नवी कपूर पर चढ़ा होली का खुमार, सेट पर रंग और फूलों के साथ खेलती आई नजर

    सारा अली खान और शुभमन गिल को कई अवसर पर साथ देखा गया है

    दरअसल सारा अली खान और शुभमन गिल को कई अवसर पर साथ देखा गया है। दोनों फ्लाइट में भी साथ घूमते नजर आए थे। इसके अलावा दोनों चोरी-छिपते मिलते भी नजर आए है। इस बीच क्रिकेटर शुभमन गिल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। उनका अफेयर इससे पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ था। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते में कभी पुष्टि नहीं की थी। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

    यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की 'सूर्यवंशम' को टीवी पर देखकर परेशान हुआ दर्शक, चैनल से शिकायत में कहा- पूरे डायलॉग याद...

    सारा अली खान कार्तिक आर्यन को कर रही थी डेट 

    सारा अली खान कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थी। दोनों ने फिल्म लव आजकल में काम भी किया था। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार नहीं कर पाई थी। सारा अली खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। सारा अली खान का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अपने फैंस से भी बातचीत करती है।

    खबरें और भी