Thalapathy Vijay से जलन पर RajiniKanth की दो टूक, बोले- 'मैं इतना घटिया...'
मेगास्टार रजनीकांत ने 17 मई को मीडिया को संबोधित करते हुए तमिलनाडु चुनाव परिणामों और राजनीतिक नेताओं से अपने संबंधों पर उठ रही आलोचनाओं का जवाब दिया। ...और पढ़ें
-1779013056961_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मेगास्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने 17 मई को मीडिया को संबोधित करते हुए कई सवालों के जवाब दिए। हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और वर्तमान मुख्यमंत्री विजय सहित राजनीतिक नेताओं के साथ अपने संबंधों को लेकर उठ रही आलोचनाओं पर उन्होंने स्पष्टीकरण दिया।
सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें चल रही थीं कि रजनीकांत परिणामों से नाखुश थे। वहीं कई लोगों ने दावा किया कि वे पार्टियों का विलय करने की कोशिश कर रहे थे। फिल्म स्टार ने इन सभी बातों पर जवाब दिया।
यह भी पढ़ें- Rajinikanth के Jailer 2 के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, बिजली का झटका लगने से 28 वर्षीय लड़के की मौत
रजनीकांत ने दी सफाई
पोएस गार्डन स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्गज अभिनेता ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से जवाब देने का फैसला इसलिए किया क्योंकि सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चल रही कई बातों को सच माना जाने लगा था। रजनीकांत ने स्पष्ट किया कि चुनाव परिणामों के बाद स्टालिन से उनकी मुलाकात पूरी तरह से मित्रता पर आधारित थी और इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं था। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच लगभग चार दशकों से घनिष्ठ संबंध हैं।
उन्होंने कहा,'अगर मैं इन अफवाहों का जवाब नहीं दूंगा, तो इन्हें सच मान लिया जाएगा। चुनाव परिणामों के बाद, मैं एमके स्टालिन से मिलने गया था और यह आलोचना का विषय बन गया। हमारी दोस्ती राजनीति से परे है। मुझे दुख हुआ कि एमके स्टालिन कुलथुर से हार गए।'
उन्होंने डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री से अपनी मुलाकात के बारे में बताया।
VIDEO | Chennai, Tamil Nadu: Veteran actor Rajinikanth says, "Vijay becoming Chief Minister after defeating two powerful alliances in Tamil Nadu has not made me jealous, but extremely happy."
— Press Trust of India (@PTI_News) May 17, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/m5Y8CJsihh
दोस्त के तौर पर स्टलिन से मिले थे रजनीकांत
रजनीकांत ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जीत-हार आम बात है। फिर भी, स्टालिन की हार से मुझे थोड़ा दुख हुआ। इसलिए मैं उनसे एक मित्र के रूप में मिला। इस पर कुछ लोगों ने कहा कि रजनीकांत वहां विजय को मुख्यमंत्री बनने से रोकने की रणनीति पर चर्चा करने गए थे। ऐसे में मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि रजनीकांत इतने घटिया इंसान नहीं हैं। यह बात स्पष्ट होनी चाहिए।”
-1779013465676.jpg)
खबरें और भी
रजनीकांत पर एक आरोप यह भी लगा कि टीवीके की बहुमत जीत के बाद उन्होंने विजय को बधाई नहीं दी। उन्होंने कहा,'अफवाहें फैलने लगीं कि मैंने कहा था कि विजय को मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहिए या मैं दो पार्टियों का विलय करने की कोशिश कर रहा हूं। कुछ लोग कह रहे हैं कि मैंने उन्हें एयरपोर्ट पर बधाई नहीं दी, जबकि मैंने उन्हें X पर बधाई दी थी। विजय के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनकर मुझे बेहद हैरानी हुई। मुख्यमंत्री बनते ही मैंने उन्हें बधाई दी।'
विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, विजय की पार्टी टीवीके तमिलनाडु में 93 सीटें जीतकर और 14 अन्य सीटों पर आगे रहकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।
यह भी पढ़ें- 'मैं बेहद हैरान था', विजय के CM बनने पर रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी