Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajinikanth के Jailer 2 के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, बिजली का झटका लगने से 28 वर्षीय लड़के की मौत

    Updated: Fri, 15 May 2026 11:47 AM (IST)

    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट पर एक आर्ट डायरेक्शन टीम में काम करने वाले शख्स की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबने कर रही ...और पढ़ें

    जेलर 2 के सेट पर हुई 28 साल के लड़के की मौत

    जेलर 2 के सेट पर हुई 28 साल के लड़के की मौत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट से एक बुरी खबर सामने आ रही है। फिल्म के सेट पर 28 वर्षीय एक एक्टर मजदूर की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई है। क्या है यह पूरा मामला, पढ़ें रिपोर्ट:

    आर्ट डायरेक्शन टीम में करता था यंगमैन 

    एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, जेलर 2 के सेट पर जिस लड़के की मौत हुई है, उसकी पहचान कार्तिकेय के रूप में की गई है। यह घटना तब घटी जब पनायूर (साउथ चेन्नई) में शूटिंग सेट तैयार किया जा रहा था। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्तिकेय के साथ यह हादसा तब हुआ, जब वह जेलर 2 की शूटिंग के लिए घर जैसा सेट तैयार कर रहे थे। सेट पर आर्ट डायरेक्शन का काम करते हुए 28 वर्षीय कार्तिकेय को उसी दौरान बिजली का झटका लगा और उनकी मौके पर मौत हो गई।

    कनाथुर पुलिस ने अभी तक इस मामले को कोई एफआईआर (FIR)दर्ज नहीं की है, लेकिन वह इस मामले की छानबीन में पूरी तरह से जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सेट पर बिजली का रिसाव कैसे हुआ। 

    यह भी पढ़ें- Jailer 2 Leaked: 'जन नायकन' के बाद Rajinikanth की फिल्म पर लगा ग्रहण, मेकर्स ने दे डाली ये चेतावनी

    man died on jailer 2 set   (1)

    2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है जेलर 2

    जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि 'जेलर 2' रजनीकांत की साल 2023 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जेलर' का आधिकारिक सीक्वल है। यह निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार के साथ रजनीकांत का दूसरा कोलाब्रेशन है। मूवी का निर्माण सन पिक्चर्स कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    फिल्म में जहां 'रजनीकांत' एक बार फिर से अपने दमदार 'मुथुवेल पांडियन' के रूप में वापसी कर रहे हैं, तो वहीं रम्या कृष्णन, वसंत रवि और विनायकन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में विजय सेतुपति, मोहनलाल और फहद फासिल जैसे कलाकार दिखाई देंगे। 'जेलर 2' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

    man died on jailer 2 set   (2)

    160 करोड़ में हुई है 'जेलर 2' की OTT डील

    रिपोर्ट्स की मानें तो सिनेमाघरों में रिलीज के बाद रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जेलर 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)पर रिलीज होगी। OTT प्लेटफॉर्म ने फिल्म के डिजिटल राइट्स 160 करोड़ रुपए में खरीदें हैं, जो अभी तमिल सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी डील है। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्र ने दिया है।

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने रजनीकांत की 'जेलर 2' को इस वजह से किया मना, कैमियो करने वाले थे King