Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajinikanth ने खत्म की Jailer 2 की शूटिंग, रिलीज डेट पर भी दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 07:34 PM (GMT+05:30)

    सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी आगामी फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म अंतिम चरण में है। एक्टर बहुत जल्द अब कमल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रजनीकांत ने 'जेलर 2' की शूटिंग पूरी की।

    2. फिल्म की रिलीज डेट जल्द घोषित होगी।

    3. कमल हासन संग फिल्म अगस्त में शुरू।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। इस मूवी को जाने माने डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं।

    इस बीच मीडिया वालों ने उनसे कुछ सवाल किए गए जिसका रजनीकांत ने बड़ी ही शालीनता से जवाब दिया। एक्टर ने बताया कि फिल्म अभी अपनी फिनिशिंग स्टेज में है और बहुत जल्द प्रोडक्शन हाउस इसकी रिलीज डेट अनाउंस करेगा।

    यह भी पढ़ें- खाकी वर्दी में फिर दिखेंगे Shah Rukh Khan, इस सुपरस्टार की फिल्म के लिए कसी कमर?

    कमल हासन के साथ कब करेंगे शूट?

    हालांकि, जब मीडियाकर्मियों ने रजनीकांत से पूछा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और वे जनता को क्या कहना चाहेंगे? इस पर रजनीकांत बस मुस्कुरा दिए।
    वहीं जब उनसे पूछा गया कि कमल हासन के साथ उनकी फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, तो रजनीकांत ने जवाब दिया, 'यह अगस्त में शुरू होगी।'

    Rajinikanth (2)

    जानकारी के लिए बता दें कि निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार की फिल्म 'जेलर 2' को लेकर प्रशंसकों और सिनेप्रेमियों में जबरदस्त उत्सुकता है। इसका एक मुख्य कारण यह है कि 'जेलर 2' में पहले भाग की तरह ही भरपूर एक्शन होने वाला है जो पहली फिल्म के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। फिल्म ने दुनिया भर में 650 करोड़ रुपये की भारी कमाई की थी।

    रजनीकांत की आने वाली फिल्में

    प्रोडक्शन टीम बहुत जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा करेगी। ऐसी चर्चा है कि शाह रुख खान फिल्म में कैमियो करेंगे और नोरा फतेही का इसमें एक डांस नंबर होने वाला है। जेलर 2 की शूटिंग पूरी होने के बाद, रजनीकांत कमल हासन के साथ KHxRK Reunion में नजर आएंगे। यह साल 2027 में रिलीज होगी। इसके अलावा वे सिबी चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित एक मनोरंजक एक्शन फिल्म थलाइवर 173 में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'समय बोलता नहीं...', TVK नेता की टिप्पणी के बाद रजनीकांत का आया रिएक्शन