Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खाकी वर्दी में फिर दिखेंगे Shah Rukh Khan, इस सुपरस्टार की फिल्म के लिए कसी कमर?

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 04:19 PM (GMT+05:30)

    शाह रुख खान ने अपने आने वाली एक पॉपुलर मूवी के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उस फिल्म में वह पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। ...और पढ़ें

    शाह रुख खान की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    शाह रुख खान की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. साउथ फिल्म में दिखेंगे शाह रुख खान

    2. मूवी में रोल को लेकर हुआ खुलासा

    3. इस सुपरस्टार संग नजर आएंगे किंग खान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाह रुख खान का नाम सिनेमाई गलियारे में अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है। अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर फिलहाल वह लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन एक मूवी और है, जिसकी वजह से शाह रुख लाइमलाइट में छाए हुए हैं। 

    शाह रुख खान की ये मूवी साउथ सिनेमा से नाता रखती है और वह एक दिग्गज फिल्म कलाकार के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में वह पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं- 

    इस मूवी में पुलिस ऑफिसर बनेंगे शाह रुख

    साल 2023 में साउथ फिल्म डायरेक्टर एटली की फिल्म जवान में शाह रुख खान ने पुलिस ऑफिसर जेलर की भूमिका निभाई थी। फैंस का उनका ये रोल काफी पसंद आया था और जवान मेगा ब्लॉकबस्टर बनी थी।अब खबर आ रही है कि शाह रुख एक बार फिर से पर्दे पर खाकी वर्दी में अपना रौब दिखाते हुए नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- 'कोई दिलचस्पी नहीं,' अमिताभ और शाह रुख खान संग फिल्म नहीं बनाना चाहते Kohrra के क्रिएटर

    srk (1)

    समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार शाह रुख खान साउथ के महा नायक रंजनीकांत की मोस्ट अवेटेड मूवी जेलर 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में किंग खान कैमियो रोल प्ले करते नजर आएंगे, जोकि एक पुलिस ऑफिसर का रहेगा। इस तरह से जवान की रिलीज के करीब 3 साल बाद शाह रुख पुलिस यूनिफॉर्म में नजर आएंगे और बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। जेलर 2 को लेकर शाह रुख खान लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं और फैंस उन्हें रजनीकांत के साथ देखने के लिए बेताब हैं। 

    खबरें और भी

    srk (2)

    गौर किया जाए जेलर 2 की कास्ट की तरफ तो इस मूवी में रजनीकांत, शाह रुख खान के अलावा राम्या कृष्णन, विद्या बालन, मोहनलाल और विजय सेतुपति जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं। बता दें कि 2023 में आई जेलर वर्ल्डवाइड 650 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर ब्लॉकबस्टर का टैग हासिल किया। 

    कब रिलीज होगी जेलर 2

    निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार जेलर 2 के जरिए रजनीकांत के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। बीते साल फिल्म अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया गया था। गौर करें इसकी रिलीज डेट की तरफ तो इसे अगस्त 2026 में रिलीज किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में शोक की लहर, शाह रुख खान के देवदास को-एक्टर Vijay Crishna का निधन