यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Coolie Teaser: जेलर के बाद 'कुली' बने रजनीकांत, दमदार एक्शन और स्वैग से भरा लेटेस्ट टीजर रिलीज
Coolie Teaser Released रजनीकांत सिनेमा जगत के वो अभिनेता हैं जिनकी फिल्मों का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। सुपरस्टार की अगली फिल्म का ना ...और पढ़ें

HighLights
- रजनीकांत की कुली का टीजर रिलीज
- एक्शन से भरपूर है कुली का टीजर
- अभिनेता के करियर की 171 वीं फिल्म कुली
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Coolie Teaser Out Now: सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार रजनीकांत (Rajinikanth) हर किसी के पसंदीदा एक्टर माने जाते हैं। 73 साल की उम्र में भी सुपरस्टार रजनीकांत साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जेलर और लाल सलाम के बाद अब अभिनेता की एक नई फिल्म कुली का नाम चर्चा में आ गया है।
निर्देशक लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) के निर्देशन में बनने वाली कुली का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें रजनीकांत अपने एक्शन और स्वैग से हर किसी की ध्यान खींच रहे हैं।
कुली का धमाकेदार टीजर रिलीज
जेलर फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाले रजनीकांत एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। रजनीकांत इस बार कुली के अवतार में नजर आने वाले हैं। मंगलवार को मेकर्स की तरफ यूट्यूब पर कुली का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है।
टीजर में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग एक गोदाम में सोने की कालाबजारी करते दिख रहे हैं। तभी वहां रजनीकांत की एंट्री होती है और वह धमाकेदार एक्शन के साथ उन गुंडों की छुट्टी कर देते हैं। 3 मिनट और 16 सेकेंड के कुली के इस टीजर से इस बात का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि रजनीकांत सोने की तस्करी करने वाले खिलाफ हल्ला बोलते दिख सकते हैं।
लेकिन एक कुली होने के बावजूद वह इसे कैसे अंजाम देते हैं, वह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लगेगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो रजनीकांत की कुली का ये टीजर काफी शानदार है। बता दें कि ये रजनीकांत के फिल्मी करियर की 171वीं फिल्म है।
खबरें और भी
लोकेश बना चुके हैं ये धमाकेदार मूवीज
कुली से पहले डायरेक्टर लोकेश कनगराज सुपरस्टार थलापति विजय के साथ मास्टर और लियो जैसी कई शानदार मूवीज बना चुके हैं। ऐसे में रजनीकांत के साथ लोकेश फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस मूवी में रजनीकांत के साथ एक्ट्रेस श्रुति हासन भी नजर आने वाली हैं।