विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajkumar Hirani के बेटे वीर हिरानी करने जा रहे अपना एक्टिंग डेब्यू, इस डायरेक्टर संग करेंगे काम

Published: Fri, 19 Apr 2024 03:31 PM (IST)

राजकुमार हिरानी बॉलीवुड जाने माने डायरेक्टर हैं। उन्होंने कई स्टार्स के साथ काम किया है और आज कई स्टार्स भी ...और पढ़ें

राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी (Photo Credit: Instagram)
राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. राजकुमार हिरानी के बेटे वीर करेंगे एक्टिंग डेब्यू
  2. इस डायरेक्टर संग प्ले में करेंगे काम
  3. पहले ही कर चुके हैं डायरेक्टोरियल डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में शाह रुख खान, आमिर खान समेत कई बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। उनकी फिल्में लोगों को काफी पसंद आती है। अब उनकी तरह ही डायरेक्टर के बेटे वीर हिरानी भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।

हालांकि, वह डायरेक्टर नहीं, बल्कि एक्टिंग में कदम रख रहे हैं। जी हां, वीर हिरानी थिएटर के दिग्गज नाम फिरोज अब्बास खान द्वारा निर्देशित की गई 'लेटर फ्रॉम सुरेश' के साथ इंडस्ट्री में अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Dunki: विक्की कौशल को 'डंकी' में कास्ट नहीं करना चाहते थे डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, एक्टर की इस बात से थी दिक्कत

आइकॉनिक प्ले में दिखाई देंगे वीर

वीर हिरानी आइकॉनिक प्ले 'लेटर्स फ्रॉम सुरेश' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो थिएटर के दिग्गज कहे जाने वाले फिरोज अब्बास खान द्वारा निर्देशित है, जो किरदारों के जरिए इंसानी रिश्तों की एक बेहद खूबसूरत कहानी बताते हैं।

यह इंडिया में पहली बार पेश की जाने वाली राजीव जोसेफ की 'लेटर फ्रॉम सुरेश' एक अनोखा ड्रामा है। यह चार अनोखे किरदारों की कहानी है, जो प्यार, नुकसान, कोमलता के साथ इंसानी रिश्तों की तड़प से बंधे हैं।

पहले कर चुके हैं डायरेक्टोरियल डेब्यू

वीर हिरानी की एजुकेशन और काम की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से ग्रेजुएशन किया है। वहीं, वीर अपने टीनऐज के दिनों से ही शॉर्ट फिल्में बनाते आ रहे हैं। उन्होंने 'रिटर्न गिफ्ट' से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। इसका प्रीमियर हैदराबाद में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के 18वें संस्करण में हुआ था।

राजकुमार हिरानी का वर्क फ्रंट

वहीं, वीर हिरानी के पिता यानी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने बीते साल डंकी का निर्देशन किया था। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार किंग खान के साथ काम किया। अब वह जल्द ही विक्रांत मैसी के साथ ओटीटी पर भी अपना डेब्यू करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Vikrant Massey संग ओटीटी डेब्यू करेंगे Rajkumar Hirani, बताया कब शुरू होगी शूटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।