विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजकुमार राव की Srikanth को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, थिएटर में रूमाल साथ ले जाने के लिए रहें तैयार

Published: Wed, 08 May 2024 05:48 PM (IST)

Rajkumar Rao फिल्म श्रीकांत में जल्द ही नजर आने वाले हैं। इस बायोपिक में वह इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला का किरदार ...और पढ़ें

राजकुमार राव की Srikanth को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी/ Photo- Instagram
राजकुमार राव की Srikanth को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी/ Photo- Instagram

HighLights

  1. राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' सेंसर बोर्ड से हुई पास
  2. इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है श्रीकांत
  3. इतना है राजकुमार राव की फिल्म का रन टाइम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपनी भूमिका में जान फूंक देते हैं। वह किसी भी फिल्म में अपनी भूमिका को सिर्फ निभाते नहीं हैं, बल्कि उसमें जान फूंक देते हैं। उनकी फिल्म 'श्रीकांत' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

इस फिल्म में राजकुमार राव (Rajkumar Rao)ने इंडस्ट्रियलिस्ट और बोलांट इंडस्ट्रीज के फाउंडर श्रीकांत बोला का किरदार अदा किया है। नेत्रहीन होने के बावजूद श्रीकांत बोला ने अपनी जिंदगी में कैसे कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की है, इस कहानी को राजकुमार राव बड़े पर्दे पर दर्शाएंगे। फिल्म के ट्रेलर को शानदार रिस्पांस मिलने के बाद अब सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गयी है।

सेंसर बोर्ड ने पास की राजकुमार राव की 'श्रीकांत'

राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म 'श्रीकांत' को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कल तक शुरू हो जाएगी, ऐसे में सेंसर बोर्ड भी फिल्म को सर्टिफिकेट देकर पास कर चुका है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 7 मई को U सर्टिफिकेट के साथ पास किया।

यह भी पढ़ें: Movies Releasing In May: श्रीकांत, भैया जी के साथ आएंगे 'मिस्टर एंड मिसेज माही', हॉलीवुड से मिलेगी कड़ी टक्कर

ये फिल्म टोटल 134: 18 मिनट यानी कि 2 घंटे 14 मिनट और 18 सेकंड की है। आपको बता दें कि दृष्टिहीन लोग भी प्रेरणा से भरपूर फिल्म का आनंद सिनेमाघरों में उठा सके, इसकी जिम्मेदारी मेकर्स ने अपने कंधों पर उठाई है।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी श्रीकांत

आपको बता दें कि राजकुमार राव ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कभी-कभी उन्हें कुछ नहीं दिखाई देता था, इसकी वजह थी कि वह आंखों पर तब तक लेंस लगाकर रखते थे जब तक की शूटिंग खत्म नहीं हो जाती थी।

अपने किरदार में ढलने के लिए वह उसे पूरी तरह से महसूस करना चाहते थे। राजकुमार राव ने बताया कि श्रीकांत के किरदार ने उन्हें संयम, दृढ़ता और कभी हार न मानने के बारे में खूब सिखाया है। श्रीकांत 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: Srikanth: कोविड महामारी ने 'श्रीकांत' को दिया था जोर का झटका, शूटिंग लोकेशन से बजट तक बिगड़ गया था पूरा खेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।