Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'लाहौर 1947' में Sunny Deol और Aamir Khan के साथ कम करने पर निर्माता ने बताई खुशी, बोले- ये मेरी ड्रीम टीम है

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 08:45 PM (IST)

    Sunny Deol Film Lahore 1947 सनी देओल जल्द फिल्म लाहौर 1947 में नजर आने वाले हैं जिसे आमिर खान की प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित किया जा रहा है। अब इस ...और पढ़ें

    राजकुमार संतोषी, सनी देओल और आमिर खान (Photo Instagram)
    राजकुमार संतोषी, सनी देओल और आमिर खान (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sunny Deol Film Lahore 1947: सनी देओल के लिए साल 2023 बेहद शानदार रहा। सालों बाद एक्टर ने फिल्म गदर 2 में गदर मचाया। पर्दे पर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बनाए। वहीं अब एक्टर इन दिनों अपनी आनी फिल्मों को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं।

    जल्द एक्टर, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आने वाले हैं, जिसे आमिर खान की प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित किया जा रहा है। अब इस पर राजकुमार संतोषी ने अपनी खुशी जाहिर की है और इसे अपनी ड्रीम टीम बताया है।

    यह भी पढे़ं- 'मैं निकला गड्डी लेके...' पापा Dharmendra के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकले सनी देओल, रास्ते में याद आई 'गदर'

    सनी और आमिर के साथ काम करने पर संतोषी ने जताई खुशी

    'लाहौर, 1947' बॉलीवुड की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक है। फिल्म में सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान की तिकड़ी है। यह पहली बार है, जब ये तीनों किसी फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं।  इंडियन एक्सप्रेस में छिपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अब डायरेक्टर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,  इस फिल्म के लिए इंडस्ट्री के दो सबसे अभिनेताओं का साथ आना भी बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने आमिर के साथ 'अंदाज अपना अपना' में काम किया था। इस बार वे इस फिल्म में एक निर्माता के रूप में सहयोग कर रहे हैं'। तो वहीं सनी देओल के साथ 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी सबसे पसंदीदा फिल्मों में काम किया।

    एआर रहमान देंगे संगीत

    राजकुमार संतोषी ने आगे फिल्म के संगीत के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “इतनी बड़ी फिल्म के लिए मैं ए.आर. के अलावा किसी और के बारे में नहीं सोच सकता। रहमान एक संगीतकार के रूप में इस समय दुनिया के शीर्ष संगीतकारों में से एक हैं, जिससे साफ होता है कि इस मूवी में एआर रहमान संगीत देंगे।

    खबरें और भी

    सनी पाजी की आने वाली फिल्में

    यह भी पढ़ें- भांजी की शादी में शामिल हुए Sunny और Bobby Deol, जश्न में डूबा दिखा पूरा देओल परिवार

    सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों पर एक नजर डाले तो इस लिस्ट में पहला नाम सफर है। इसके अलावा लाहौर 1947,  बॉर्डर 2 और तुझे सलाम 2 में भी है। बीते दिनों खबरे थी कि लाहौर 1947 फिल्म में प्रीति लीड रोल प्ले करती हैं। हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।