विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब कर्ज में डूबे Sunny Deol, नीलाम होने वाला था घर; फिर इस फिल्म ने बदली किस्मत

Updated: Tue, 18 Aug 2026 10:16 AM (IST)

36 साल पहले अभिनेता सनी देओल की ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने उनका घर नीलाम होने से बचा लिया था

सनी देओल की कल्ट फिल्म (फोचो क्रेडिट- एक्स)

सनी देओल की कल्ट फिल्म (फोचो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म

  2. 36 साल पहले आई थी कल्ट मूवी

  3. पिता धर्मेंद्र ने गिरवीं रख दिया था घर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर अभिनेता सनी देओल का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। सनी की पिछली फिल्मों के मुकाबले बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाई है, जिसको लेकर एक्टर के स्टारडम पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। 

लेकिन शायद आपको पता हो कि उनके करियर में ऐसा पहले भी हुआ है, जब सनी देओल के पिता और दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र ने उनकी एक फिल्म के लिए अपने घर को गिरवीं रख दिया था और करियर बचाया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी थी। 

सनी देओल की कल्ट मूवी

अभिनेता सनी देओल की जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे साल 1990 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन बंटवारा 1947 के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने किया था और ये पहला अवसर था, जब सनी और संतोषी की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ आई थी। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म घायल (Ghayal) की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 ने बचाई सनी देओल की लाज, मंडे टेस्ट में ग्लोबली कमाए इतने करोड़

sunny deol ghayal

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में सनी देओल ने इस मामले पर फिर से बात की है और बताया है- घायल की स्क्रिप्ट लेकर राजकुमार संतोषी कई बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स के पास गए, लेकिन किसी ने उस फिल्म पर पैसा लगाने की हिम्मत नहीं दिखाई। फिर उन्होंने मेरे पापा (धर्मेंद्र) को इसकी कहानी सुनाई और उन्हें वह पसंद आई।

sunny deol ghayal (1)

राजकुमार ने उनसे कहा कि आप अगर इसे प्रोड्यूस कर देंगे तो यकीनन तौर पर ये मेरे करियर के लिए बड़ी हिट साबित हो सकती है। पिताजी इस पर राजी हो गए और उन्होंने घायल के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाया दिया था। उन्होंने ऑफिस भी लीज पर रखा था।

अच्छी बात ये रही कि जब घायल रिलीज हुई तो उसने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। अगर ऐसा नहीं होता तो पिताजी काफी कर्ज में डूब जाते और हमारा घर भी नीलाम हो सकता था। 

घायल ने बचाया था करियर

घायल की रिलीज से पहले डकैत, वर्दी और पाप की दुनिया जैसी सनी देओल की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने में नाकाम रही थीं, जिससे उनके करियर पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। लेकिन घायल की अपार सफलता ने उनको करियर को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 

यह भी पढ़ें- मंडे टेस्ट में बदला Batwara 1947 की कमाई का गणित, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा Sunny Deol की फिल्म का हाल?