Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajkumar Santoshi On Kesari: बैटल ऑफ सारागढ़ी के साथ अक्षय कुमार की केसरी ने नहीं किया न्याय - राजकुमार संतोषी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 20 Jan 2023 08:56 PM (IST)

    Rajkumar Santoshi On Kesari राजकुमार संतोषी कहते हैं मैं सिख समुदाय का बहुत ज्यादा सम्मान करता हूं और उनके साहस और बलिदान को पर्दे पर लाना चाहता हूं क ...और पढ़ें

    Rajkumar Santoshi On Kesari: राजकुमार संतोषी फिल्म निर्देशक है।
    Rajkumar Santoshi On Kesari: राजकुमार संतोषी फिल्म निर्देशक है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rajkumar Santoshi On Kesari: फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि 1897 में हुई बैटल ऑफ सारागढ़ी पर बनी फिल्म ने इस कहानी के साथ न्याय नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय कुमार की फिल्म केसरी सभी तथ्यों को नहीं रख पाई है। फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी गांधी गोडसे एक युद्ध के माध्यम से 8 वर्षों के बाद निर्देशन की दुनिया में वापस आ रहे हैं। इस फिल्म में चिन्मय मांडेलेकर ने नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाई है। वहीं, दीपक अंदानी ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। 

    राजकुमार संतोषी 1897 में हुई बैटल ऑफ सारागढ़ी पर फिर फिल्म बनाएंगे

    राजकुमार संतोषी ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह 1897 बैटल ऑफ सारागढ़ी पर एक बार फिर फिल्म बनाएंगे। उन्हें लगता है कि अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने इस विषय के साथ न्याय नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें अच्छा समर्थन नहीं मिला है। राजकुमार संतोषी निर्देशक है।

    यह भी पढ़ें: 'कांटा लगा' गर्ल Shefali Jariwala ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया मोनोकिनी में बोल्ड वीडियो, ट्रोल्स ने कहा- पीकर

    राजकुमार संतोषी की पहली योजना गलत साबित हुई

    राजकुमार संतोषी ने यह भी कहा कि उनकी योजना गलत साबित हुई क्योंकि अक्षय कुमार की फिल्म केसरी घोषित हो गई थी। यह भी इसी कहानी पर थी। इसके चलते उन्हें फिल्म रोकने पड़ी और उनके फाइनेंसर्स चिंताग्रस्त हो गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म के साथ वे 20 दिन की शूटिंग कर चुके थे।

    यह भी पढ़ें: दामिनी, घातक और घायल से बड़ी होगी सनी देओल की Lahore 1947, राजकुमार संतोषी का दावा

    केसरी ने बैटल ऑफ सारागढ़ी के साथ न्याय नहीं किया है

    राजकुमार संतोषी ने आगे कहा कि वह जरूर बनाएंगे क्योंकि केसरी ने बैटल ऑफ सारागढ़ी के साथ न्याय नहीं किया है। वे कहते है, '20 दिन की शूटिंग की थी। मैंने रोक दिया। अब अगले साल बनाऊंगा मैं क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि वह फिल्म जस्टिस नहीं कर रही है। उस सब्जेक्ट को जिस ऊंचाई पर ले जाना था वह सब्जेक्ट। वह सुनिश्चित नहीं कर पाई है। इसलिए फिर बनाऊंगा मैं।'

    खबरें और भी