Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दामिनी, घातक और घायल से बड़ी होगी सनी देओल की Lahore 1947, राजकुमार संतोषी का दावा

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 20 Jan 2023 06:44 PM (GMT+05:30)

    Lahore 1947 Sunny Deol सनी देओल जल्द फिल्म लाहौर 1947 में नजर आनेवाले है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे है। वह सनी देओल के साथ 26 वर्षों ...और पढ़ें

    Lahore 1947 Sunny Deol: लाहौर 1947 में सनी देओल की अहम भूमिका है।
    Lahore 1947 Sunny Deol: लाहौर 1947 में सनी देओल की अहम भूमिका है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Lahore 1947 Sunny Deol: राजकुमार संतोषी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि सनी देओल की आने वाली फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग 1 मार्च से मुंबई में शुरू होगी। दोनों 26 वर्षों के साथ बाद एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने इस इंटरव्यू में यह भी कहा कि लाहौर 1947 विभाजन पर आधारित फिल्म है। यह घातक, घायल और दामिनी से बड़ी फिल्म होगी। 

    राजकुमार संतोषी और सनी देओल ने कई सुपरहिट फिल्में दी है

    राजकुमार संतोषी और सनी देओल ने बॉलीवुड की कई आईकॉनिक फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें घातक, दामिनी और घायल जैसी फिल्में शामिल है। 90 के दशक में दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। पहली बार दोनों ने फिल्म घातक में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। अब 26 वर्षों के बाद दोनों एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor की बोल्ड तस्वीरों पर रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का भी आया 'दिल', फैंस भी हुए दंग

    लाहौर 1947 विभाजन पर आधारित फिल्म है

    लाहौर 1947 विभाजन पर आधारित फिल्म है। पिंकविला से बातचीत में राजकुमार संतोषी ने कहा, 'जी हां, इस फिल्म के बाद मेरी अगली फिल्म लाहौर 1947 है। यह विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में है। मैं उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं लंबे समय से उनके साथ काम करना चाह रहा था लेकिन कुछ आ नहीं रहा था। अब मुझे लगता है कि मेरी यह घायल और दामिनी से बड़ी होगी।' लाहौर 1947 अभी प्री प्रोडक्शन स्टेज पर है और इसकी शूटिंग 1 मार्च से मुंबई में शुरू होगी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: घर में अकेलेपन से परेशान हुए शालीन भनोट, फैंस ने कहा- प्रियंका होती दोस्त तो यह दिन नहीं...

    'हम मुंबई में लाहौर सिटी बना रहे हैं'

    इस बारे में बताते हुए राजकुमार संतोषी कहते हैं, 'अगर सब कुछ हमारी योजना के अनुसार रहा तो हम 1 मार्च से मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। हम मुंबई में लाहौर सिटी बना रहे हैं। फिल्म का बड़ा भाग इसी सेट पर शूट किया जाएगा। यह मेरे लिए बहुत बड़ी फिल्म है। मैं इसे पिछले 10 वर्षों से बनाना चाहता था लेकिन अब जाकर बन रही है।' राजकुमार संतोषी ने यह भी कहा कि अंदाज अपना अपना के तर्ज पर उन्होंने अदा अपनी-अपनी फिल्म लिख रखी है, जिसे वे नवंबर में शूट करना चाहते हैं।

    खबरें और भी