विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इससे अच्छा मैं स्कूल प्रोजेक्ट...' Dada के पोस्टर में राजकुमार राव को Sourav Ganguly के लुक में देख भड़के यूजर्स

Published: Wed, 08 Jul 2026 02:11 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2026 02:28 PM (IST)

राजकुमार राव की फिल्म 'दादा' से सौरव गांगुली के फर्स्ट लुक पोस्टर पर फैंस भड़क गए हैं। फैंस इसे AI जनरेटेड बता रहे हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) लंबे समय से सौरभ गांगुली (Saourav Ganguly) की बायोपिक 'दादा' (Dada) पर काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले शूटिंग से उनकी कई बीटीएस तस्वीरें भी लीक हुई थीं। अब फाइनल उनका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है।

हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन से ऐसा लग रहा कि उन्हें ये कुछ खास पसंद नहीं आया। लॉर्ड्स में जीत के जश्न वाले पल को मेकर्स ने रिक्रिएट करने की कोशिश की और सौरभ गांगुली के 54वें जन्मदिन के मौके पर इसे जारी किया गया।

यह भी पढ़ें- 'दादा' बनकर सिनेमाघरों में छाएंगे Rajkummar Rao, इस खास दिन पर दिखेगी स्पोर्ट्स बायोपिक की पहली झलक

बॉलीवुड एक्टर्स ने की तारीफ

अब एक तरफ जहां राजकुमार राव को इंडस्ट्री के साथियों से उनके इस लुक के लिए तारीफ मिल रही है वहीं इंटरनेट पर उनके लुक की कड़ी आलोचना हो रही है। अली फजल, आयुष्मान खुराना, नेहा धूपिया और मानुषी छिल्लर ने राजकुमार की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके लुक की तारीफ की।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

फैंस ने निकाली अपनी भड़ास

लेकिन इंटरनेट की जनता को ये खास पसंद नहीं आया और उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी। कई लोगों का मानना था कि एडिटिंग बेहतर हो सकती थी और तस्वीर देखकर लग रहा था कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है। एक यूजर ने लिखा, 'चैट जीपीटी (ChatGPT) भी इससे बेहतर काम कर सकता था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दादा के फैन के तौर पर, मैंने अब तक किसी बायोपिक के लिए इतना खराब फर्स्ट लुक नहीं देखा। AI भी शायद इससे अच्छा लुक बना सकता था।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'फैन मेड पोस्टर भी इससे अच्छा इफेक्ट देते। क्या ये कोई मजाक है?'

एक अन्य यूजर ने बेहद गुस्से में लिखा- क्या ये ऑफिशियल पोस्टर है? इससे अच्छा तो हम स्कूल प्रोजेक्ट में बनाया करते थे। एक नाराज फैन ने लिखा,"#RajKummarRao एक्टिंग के मामले में पूरी तरह से भटक रहे हैं। #Dada बुरी तरह फ़्लॉप होगी! लिख कर रख लो।"

कौन हैं फिल्म के डायरेक्टर?

इस फिल्म को 'लव फिल्म्स' के फिल्ममेकर लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। विक्रमादित्य मोटवाने इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। जुलाई 2025 में PTI को दिए एक इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने कहा कि राजकुमार राव उनका किरदार निभाने के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के मैदान के बाद अब पर्दे पर दिखेगी 'दादागिरी', Sourav Ganguly की बायोपिक का पहला लुक आया सामने; कब रिलीज होगी फिल्म?