दशहरे पर नहीं थमेगी बॉक्स ऑफिस की 'Raftaar', हुंकार भरने को तैयार हैं राजकुमार; नई रिलीज डेट का एलान
अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'रफ्तार' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। अब यह फिल्म दशहरे 2026 के मौके पर आएगी। ...और पढ़ें

'रफ्तार' की नई रिलीज डेट का हुआ एलान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजकुमार राव अपनी संजीदगी भरी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता के पास इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं, जिनकी वह शूटिंग कर रहे हैं और अब लीजि राजकुमार की फिल्म रफ्तार की रिलीज डेट में बदलाव हो गया है।
कब आएगी 'रफ्तार'?
दरअसल राजकुमार राव (Rajkummar rao) की फिल्म रफ्तार की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। अमेज़न MGM स्टूडियोज की ओरिजिनल और राजकुमार राव की फिल्म 'रफ्तार' अब 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मतलब दशहरे के मौके पर राजकुमार की ये फिल्म अब रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही नंबर-1 बनी 2 घंटे की Dark Comedy, फैमिली के साथ मस्ट वॉच है फिल्म
View this post on Instagram
आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बनी और काम्पा फिल्म के बैनर तले पत्रलेखा द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर तरुण बाली हैं। हालांकि मेकर्स ने दशहरे के मौके पर फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है, जबकि इस दौरान कई और फिल्में भी रिलीज होंगीं।
राजकुमार ने शेयर किया पोस्ट
आपको बता दें कि फिल्म (Raftaar Release Date) की नई रिलीज डेट का एलान करते हुए खुद राजकुमार ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। राजकुमार ने लिखा है कि,
लोग कहते हैं कि सपना देखने और उसे बुनने में समय लगता है, लेकिन उसे जीने के लिए और भी ज्यादा मेहनत और लगन की जरूरत होती है! 'रफ्तार' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि सिनेमाई दुनिया में हमारा पहला कदम है; यह हमारे विश्वास, हिम्मत और अनगिनत सपनों की मेहनत का नतीजा है। जब कोई चीज दिल के इतने करीब और खास होती है, तो उसे कुछ बेहद यादगार बनने के लिए वक्त देना सही होता है। इसीलिए अब हम 16 अक्टूबर को दशहरे के लंबे वीकेंड पर सिनेमाघरों में आ रहे हैं। जब आप 'रफ्तार' देखेंगे, तो आप सिर्फ एक फिल्म नहीं देख रहे होंगे, बल्कि आप उस संघर्ष, महत्वाकांक्षा, डर और उम्मीद को महसूस करेंगे जो हर सपने को पूरा करने की ताकत देती है। हमारी ताकत बनने के लिए आपका शुक्रिया। हम बस मंजिल के बेहद करीब हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
भारत के तेजी से बढ़ते एड-टेक (Ed-Tech) सेक्टर की गलाकाट कॉम्पिटिशन वाली दुनिया पर आधारित, 'रफ्तार' एक स्टार्टअप की आसमान छूती कामयाबी और उसके केंद्र में मौजूद एक जुनूनी रिश्ते की कहानी है, जहां एक दृढ़ संकल्पी पुरुष और एक महत्वाकांक्षी महिला किसी भी कीमत पर सफलता पाना चाहते हैं।
अब यह सफलता उन्हें आसानी से मिल पाएगी या नहीं, यही उठा-पटक फिल्म में देखने को मिलेगी। इस बीच उनके रास्ते में कई मुश्किलें भी होंगीं।
खबरें और भी
आपको बता दें कि रफ्तार की कहानी और स्क्रीनप्ले रोहन नरूला ने लिखा है। फिल्म को राजकुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह फिल्म एक प्रोड्यूसर के तौर पर राजकुमार राव के बिजनेस सफर की शुरुआत भी है। राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म में अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर जैसे कई स्टार्स दिखेंगे।