Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर Toaster से गर्दा उड़ाने के बाद 'रफ्तार' से बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाएंगे राजकुमार, पत्रलेखा कर रहीं निर्माण

    By Smita SrivastavaEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 26 Apr 2026 08:27 AM (IST)

    अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) 'टोस्टर' के बाद नई फिल्म ला रहे हैं। राजकुमार ने निर्माता बनने की योजना और पत्रलेखा के योगदान पर बात की है। ...और पढ़ें

    राजकुमार राव-पत्रलेखा बने प्रोड्यूसर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    राजकुमार राव-पत्रलेखा बने प्रोड्यूसर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। अपनी पसंदीदा कहानियों को कहने के लिए कई कलाकार अभिनय के साथ फिल्म निर्माण में भी सक्रिय हैं। अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और उनकी पत्नी व अभिनेत्री पत्रलेखा (Patralekha) भी अब इस फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं।

    फिल्म टोस्टर (Toaster) के बाद अब दोनों 'रफ्तार' फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इसमें राजकुमार, अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के साथ नजर आएंगे।

    9 सालों से निर्माता बनने की तैयारी में थे राजकुमार-पत्रलेखा

    निर्माता बनने को लेकर राजकुमार कहते हैं, "निर्माता बनने का इरादा कुछ समय से था। पहले साल 2017-18 में यह योजना बनी थी, लेकिन उस समय बात बन नहीं पाई। फिर महामारी भी आ गई। उसकी वजह से रुकावट आई। चूंकि मैं और पत्रलेखा लंबे समय से अभिनय कर रहे हैं, हम दोनों कलाकार हैं, तो यह एक स्वाभाविक प्रगति थी कि अब हम अपनी फिल्में बनाना शुरू करें, अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करें।

    पत्रलेखा के कंधों पर है प्रोडक्शन का जिम्मा

    टोस्टर फिल्म के बाद अगली फिल्म रफ्तार को भी पत्रलेखा ने ही प्रोड्यूस किया है। कंपनी हम दोनों की है, लेकिन निर्माता की भूमिका पत्रलेखा निभा रही हैं और वह इसे अकेले ही संभाल रही हैं। उसमें मेरा कोई योगदान नहीं है। कई ऐसी कहानियां होती हैं, जिन्हें आप खुद कहना चाहते हैं, अपने तरीके से कहना चाहते हैं, अपने लोगों के साथ बनाना चाहते हैं। इसी सोच के तहत टोस्टर फिल्म की शुरुआत हुई थी।

    यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही नंबर-1 बनी 2 घंटे की Dark Comedy, फैमिली के साथ मस्ट वॉच है फिल्म

    Rajkummar Rao Patralekha

    प्रेग्नेंसी में भी पत्रलेखा ने किया काम

    पत्रलेखा पत्नी हैं, ऐसे में गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाने को लेकर राजकुमार मुस्कुराते हुए कहते हैं कि पत्रलेखा होम मिनिस्टर नहीं बल्कि प्रेसिडेंट हैं। जैसे हमारे देश की राष्ट्रपति एक महिला हैं, वैसे ही हर महिला अपने घर की राष्ट्रपति होती है। मैं भी बहुत खुश और आश्चर्यचकित था कि उन्होंने इस भूमिका को कितनी खूबसूरती से निभाया, गर्भावस्था के दौरान फिर प्रसव के बाद भी। मैं उनके लिए दिल से सम्मान प्रकट करता हूं।

    खबरें और भी

    निर्माता बनने को लेकर कुछ बातों पर ध्‍यान देना राजकुमार जरूरी समझते हैं। वह कहते हैं कि लंच ब्रेक और डिनर ब्रेक समय पर होने चाहिए। मुझे लगता है कि हमने सेट पर इतने वर्षों में जो सबसे बड़ी बात सीखी, वह यह है कि लोगों को समय पर खाना खिलाओ, अच्छा खाना दो।

    यूनिट का खास ध्यान रखते हैं राजकुमार

    अगर शूटिंग बाहर है, तो रहने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए और सबसे जरूरी समय पर भुगतान होना चाहिए। मैं केवल कलाकारों की बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि पूरी यूनिट की बात कर रहा हूं, जो लगभग 95 प्रतिशत लोग होते हैं। उन्हें बस यही चीजें चाहिए। इसके अलावा उनकी कोई बड़ी मांग नहीं होती। हमने अपनी आंतरिक बैठकों में भी यही तय किया था कि हमारी टीम के साथ ये बुनियादी सुविधाएं जरूर होंगी। वरना हमने शूट के दौरान कई बार देखा कि लंच ब्रेक देर से होता है या समय पर नहीं होता, भुगतान समय पर नहीं होता।

    कॉमेडी फिल्म बनाना है मुश्किल

    राजकुमार उन कलाकारों में से हैं, जो गंभीर भूमिकाओं के साथ कॉमेडी भी सहजता से कर लेते हैं। हालांकि कामेडी करने वाले कलाकारों को उतना सम्‍मान नहीं मिलता। इस संदर्भ में वह कहते हैं कि शायद लोगों की धारणा है कि ड्रामा बनाना कठिन होता है, जबकि कॉमेडी बनाना उससे भी अधिक कठिन है। शायद यह शैली समीक्षकों की पसंद कम बनती है, इसलिए इसे कम महत्व मिलता है।

    Rajkummar

    पिता बनने की खुशी की जाहिर

    राजकुमार अभिनय के अलावा सुबह उठकर कॉफी पीने को अपनी जिंदगी का अहम हिस्‍सा मानते हैं। वह कहते हैं कि मुझे सुबह कॉफी पीना पसंद है। पिछले साल एक बेटी के पिता बने राजकुमार खुद में आए बदलावों पर वह कहते हैं कि मुझे लगता है कि माता-पिता बनना दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। जिन्‍हें नहीं बनना है, वह उनका निर्णय है। मुझे लगता है कि आप कुछ मिस करते हो, अगर इस इमोशन का अनुभव नहीं करते हो।

    पांच महीने पैटरनिटी लीव पर थे राजकुमार

    राजकुमार पैटरनिटी लीव (पितृत्व अवकाश) को भी बहुत जरूरी मानते हैं। वह कहते हैं कि जिम्मेदारी केवल मां की नहीं होती, बल्कि पिता की भी उतनी ही होती है। मैं खुद पांच महीने की छुट्टी पर था। इस दौरान मैंने कोई काम नहीं किया। हाल ही में मैंने फिल्‍म दादा की शूटिंग आरंभ की है। पिता का बच्चे के साथ रहना बहुत जरूरी है।

    रियल लाइफ में भी कंजूस हैं राजकुमार राव

    टोस्‍टर में राजकुमार ने कंजूस व्यक्ति की भूमिका अभिनीत की थी। असल जिंदगी में वह समय को बहुत कंजूसी से इस्‍तेमाल करने की बात करते हैं। वह कहते हैं कि मैं अपने समय को लेकर बहुत सजग हूं। अपना समय कहां लगाना है, यह सबसे महत्वपूर्ण है।

    यह भी पढ़ें- 'बच्चा पैदा किया है, पहाड़ नहीं खाया...' पैपराजी पर भड़की Patralekhaa, बॉडी शेमिंग पर दिया करार जवाब