Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बच्चा पैदा किया है, पहाड़ नहीं खाया...' पैपराजी पर भड़की Patralekhaa, बॉडी शेमिंग पर दिया करार जवाब

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 07:04 PM (IST)

    अभिनेत्री पत्रलेखा ने हाल ही में मां बनने के बाद बढ़े हुए वजन के कारण बॉडी शेमिंग का सामना किया। अपनी फिल्म 'टोस्टर' के प्रमोशन के दौरान मुंबई में पैप ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पत्रलेखा ने मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग का सामना किया

    2. पैपराजी के कमेंट्स पर इंस्टाग्राम स्टोरी से दिया जवाब

    3. कहा, 'बच्चा पैदा किया है, पहाड़ नहीं खाया'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा (Patralekha) ने हाल ही में प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा है। पत्रलेखा ने KAMPA फिल्म्स के बैनर तले 'टोस्टर' फिल्म का निर्माण किया है।

    मूवी के प्रमोशन के दौरान हाल ही में उन्हें मुंबई में एक्सेल एंटरटेनमेंट के कार्यालय में देखा गया। जहां पत्रलेखा का वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा था। इस दौरान एक्ट्रेस को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- डिलीवरी से ठीक पहले Patralekha ने एन्जॉय की थी बेबी शॉवर, फराह खान ने शेयर की फोटोज

    पत्रलेखा ने लगाई पैप्स को फटकार

    पत्रलेखा ने हाल ही में नवबंर 2025 में एक बेटी को जन्म दिया है और उसके पांच महीने बाद ही वह बढ़े हुए वजन के साथ नजर आईं। पत्रलेखा के बढ़े वजन और बॉडी पर कुछ पैप पेजेस ने अजीब कमेंट्स किए, जिस पर एक्ट्रेस नाराज हो गईं और खूब सुनाया। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- 'पैप पेजेस! मुझे क्या हो गया है? बात ये है कि मैंने अभी-अभी बच्चा पैदा किया है। हां, मेरा वजन बढ़ गया है, जो आप सबको अजीब लग रहा होगा। मैंने कोई पहाड़ नहीं खाया है। मैंने एक बच्चे को जन्म दिया है और साथ ही दो फिल्में प्रोड्यूस की हैं, जो आसान काम नहीं है।'

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in)

    पत्रलेखा ने आगे लिखा, 'अगर मेरे बस में होता, तो मैं ऐसी नहीं होती। लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण मेरी बॉडी ने ऐसे ही रिएक्ट किया है। भगवान के लिए प्लीज थोड़ा दयालु होना सीखें।'

    WhatsApp Image 2026-04-17 at 5.59.29 PM

    पिछले साल दिया था बेटी को जन्म

    बता दें कि पत्रलेखा और अभिनेता राजकुमार राव ने पिछले साल 15 नवंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। दोनों ने एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी थी। पत्रलेखा और राजकुमार राव ने बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म फुले में देखा गया था

    यह भी पढ़ें- Rajkummar Rao ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नन्ही परी का नाम जान चेहरे पर आ जाएगी मुस्कुराहट!

    खबरें और भी