'प्रोपगेंडा फिल्में मत करो', Rajkummar Rao ने यूजर को दिया जबरदस्त जवाब, क्रिकेटर की बायोपिक में आएंगे नजर
राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अपनी आगामी बायोपिक निकम में पूर्व क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे। उनके एक हालिया पोस्ट पर एक यूजर के 'प्रोपगेंडा फिल्म' न कर ...और पढ़ें

प्रोपगेंडा फिल्म न करने की सलाह पर बोले राजकुमार राव। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मालिक मूवी के बाद राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अब एक क्रिकेटर की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए राजकुमार ने करीब 10 किलो वजन बढ़ाया है। उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए वो चीजें भी खाईं जिसे वह कभी अवॉइड किया करते थे।
राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर बताया कि आगामी फिल्म में उनका रोल देख शायद लोग हैरान हो सकते हैं। इस पोस्ट को देख जहां लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं एक यूजर ने उनसे कह दिया, "प्लीज प्रोपगेंडा फिल्म मत करना।" एक्टर ने यूजर को जवाब दिया है।
अपकमिंग बायोपिक में नजर आएंगे राजकुमार
दरअसल, राजकुमार राव आगामी बायोपिक निकम (Nikam) में काम करने वाले हैं जिसमें वह पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए राजकुमार ने कहा, "अभी-अभी अपनी अपकमिंग बायोपिक NIKAM की शूटिंग खत्म की है और हां इसके लिए मुझे फिजिकली बदलना पड़ा, जो मुझे करना बहुत पसंद है।"
बूढ़ा बनने के लिए राजकुमार ने किया ये काम
राजकुमार राव ने आगे लिखा, "मैं प्रोस्थेटिक में यकीन नहीं करता, जब तक मैं अपनी मेहनत से वह लुक पा सकूं जो मैंने Nikam में हासिल किया है, चाहे वह वजन बढ़ाना हो या बूढ़ा दिखना हो (एक खास उम्र का रोल करने के लिए) या अपने बाल पतले करना हो, जिसके मेरे हेयर स्टाइलिस्ट बहुत खिलाफ थे,
खबरें और भी
लेकिन सबने मुझसे कहा कि Bose के लिए भी आधा गंजा मत होना और इतना वजन मत बढ़ाना या Traped के लिए खाना बंद मत करना और इतना वजन कम मत करना या Srikanth के दौरान जब कैमरा नहीं चल रहा हो, तब भी एक नेत्रहीन व्यक्ति की तरह व्यवहार मत करना।"
View this post on Instagram
राजकुमार राव ने बढ़ाया 10 किलो वजन
राजकुमार राव ने आगे कहा, "Nikam के लिए मुझे लगभग 9-10 किलो वजन बढ़ाना पड़ा और मैं 2 पिज्जा और बहुत सारी मिठाइया और अपने पसंदीदा आलू पराठे, बिरयानी खा रहा था और रोल के हिसाब से दिखने के लिए कुछ भी ग्लैमरस इस्तेमाल नहीं करना था। उम्मीद है जब आप जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म देखेंगे तो आप फिल्म में वह सारी मेहनत देख पाएंगे।"
यह भी पढ़ें- पहली बार बनेगी Alia Bhatt और राजकुमार राव की जोड़ी, इस डायरेक्टर ने शुरू की नई फिल्म की प्लानिंग?
राजकुमार का यूजर को जवाब
राजकुमार राव का ये पोस्ट देख लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। मगर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "प्लीज प्रोपगेंडा मूवीज मत करना सर।" यूजर का जवाब देते हुए एक्टर ने लिखा, "कभी नहीं।"
फिलहाल, सौरभ गांगुली की बायोपिक निकम कब रिलीज हो रही है, अभी इसकी तारीफ अनाउंस नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- Rajkummar Rao को अजीबोगरीब हाल में देख फैंस हुए परेशान, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पिज्जा और आलू...