विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Srikanth के बाद राजकुमार राव के हाथ लगी रोमांटिक फिल्म, इस एक्ट्रेस संग इश्क लड़ाते हुए दिखाई देंगे अभिनेता

Published: Mon, 08 Apr 2024 09:34 AM (IST)

RajKummar Rao इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म श्रीकांत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह मूवी जल्द ...और पढ़ें

राजकुमार राव के हाथ लगी एक और फिर (Photo Credit: Instagram)
राजकुमार राव के हाथ लगी एक और फिर (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. राजकुमार राव के हाथ लगी रोमांटिक फिल्म
  2. इस एक्ट्रेस संग इश्क लड़ाएंगे एक्टर
  3. राजकुमार की श्रीकांत इस दिन होगी रिलीज

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव लगातार वैरायटी किरदार निभा रहे हैं। आगामी दिनों में वह तुषार हीरानंदानी निर्देशित 'श्रीकांत बोला' की बायोपिक फिल्म 'श्रीकांत - आ रहा है सबकी आंखें खोलने' में दिखाई देंगे। उद्योगपति श्रीकांत बोला ने नेत्रहीनता को अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। उनके प्रेरणादायक सफर पर आधारित है यह फिल्म। यह फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस दिन आएगा श्रीकांत का ट्रेलर

राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रविवार को मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। बीते दिन अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था और उन्होंने उसमें बताया कि उनकी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर 9 अप्रैल को आने वाला है। यह खबर सुनने के बाद राजकुमार राव के फैंस काफी खुश हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: दमदार है Srikanth में अभिनेता Rajkummar Rao का किरदार, सामने आया फर्स्ट लुक

राजकुमार राव के हाथ लगी एक और फिर

श्रीकांत के बाद राजकुमार धर्मा प्रोडक्शंस की 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'स्त्री 2' और वेब सीरीज 'गंस एंड गुलाब' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। अब खबर है कि अभिनेता, दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक तले बनने वाली प्रेम कहानी का हिस्सा होंगे। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री वामिका गब्बी होंगी। सिनेमाई गलियारों की खबरों के मुताबिक, यह कहानी एक छोटे शहर में स्थापित अनूठी रोमांटिक ड्रामा है, जो एक असामान्य परिस्थिति में फंसे एक युगल के इर्द-गिर्द घूमती है।

इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा करेंगे। करण शर्मा की फिल्म 'शिद्दत 2' के बाद मैडॉक फिल्म्स के साथ दूसरी फिल्म होगी। 'शिद्दत 2' में सनी कौशल के साथ वामिका प्रमुख भूमिका में हैं। फिलहाल राजकुमार राज शांडिल्य की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग कर रहे हैं, जबकि वामिका जवान निर्देशक एटली की अगली प्रोडक्शन में व्यस्त हैं, जिसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: सबकी आंखें खोलने आ रहे हैं Rajkummar Rao, इमोशनल बायोपिक को लेकर सामने आया लेटेस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।