विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेल से रिहा हुए Rajpal Yadav का पहला वीडियो आया सामने, कहा- 'सभी का दिल से आभार'

Published: Tue, 17 Feb 2026 06:25 PM (IST)

Rajpal Yadav Bail: अभिनेता राजपाल यादव 11 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। चेक बाउंस मामले में ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav Debt Case) 9 करोड़ के कर्ज मामले में पिछले काफी दिनों से सलाखों के पीछे थे। 5 फरवरी को राजपाल यादव ने सरेंडर किया था। इसके बाद राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा। हालांकि अब करीब 11 दिन बार राजपाल यादव की रिहाई हो गई है। जी हां, चेक बाउंस मामले में जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं।

जेल से बाहर आए राजपाल यादव

हाल ही में राजपाल यादव (Rajpal Yadav Jail) दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं। बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया के सामने आकर दिल की बातें की और सभी का शुक्रियादा किया। राजपाल ने मीडिया से बाचीत के दौरान कहा कि,

"मैं 2027 में मुंबई में बॉलीवुड में पूरे 30 साल हो जाएंगे। पूरे देश के लोग, बच्चे, बूढ़े और जवान, मेरे साथ रहे और इसी वजह से मैं 200-250 फिल्में कर पाया हूं। जिस तरह से पूरे देश और दुनिया ने, मेरे बॉलीवुड ने, मुझे प्यार दिया है उसके लिए आभार। माननीय हाईकोर्ट ने पिछले 10 सालों में जहां-जहां आदेश दिए हैं, मैं हाजिर मिला हूं। आगे भी कुछ होगा तो मैं वहां भी हाजिर मिलूंगा। बचपन से लेकर पचपन तक, 100-150 करोड़ लोगों का हमारा व्यवहार रहा होगा। सभी ने हमेशा मेरा साथ दिया है। हाईकोर्ट का धन्यवाद।''

 

जमानत के बाद भी क्यों जेल में थे राजपाल यादव?

कल कोर्ट के आदेश के बाद राजपाल यादव (Rajpal Yadav Bail) के वकीलों ने कागजी कार्रवाई पूरी कर ली, लेकिन वेरिफिकेशन प्रोसेस आज ही पूरा हुआ। वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद राजपाल के बाहर निकलने की बाकी फॉर्मेलिटी पूरी की गईं। सभी फॉर्मैलिटी पूरी होने के बाद, एक्टर अब जेल से रिहा हो गए हैं।

इसके बाद राजपाल भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि 19 फरवरी को राजपाल यादव की भतीजी की शादी है।

rajw

आपको बता दें कि, राजपाल यादव ने अपनी 2012 की फिल्म 'अता पता लापता' को बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। समय के साथ, बाउंस चेक, ब्याज और पेनल्टी की वजह से बकाया रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई, जो अब राजपाल को पूरी करनी है।

यह भी पढ़ें- 4 बड़ी फिल्में, करोड़ों की फीस और ऑफर्स की लाइन; Rajpal Yadav तिहाड़ से बाहर आकर करेंगे धमाका!