Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajveer Deol और Paloma की फिल्म 'दोनों' को लेकर मेकर्स का धांसू प्लान, टिकट पर मिल रहा है ये खास ऑफर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 12:35 PM (IST)

    Rajveer Deol And Paloma Film Dono राजवीर देओल (Rajveer Deol) भी बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आ रहे हैं। फिल्म फिल्म दोनों (Dono) से राजवीर देओल डेब्यू कर ...और पढ़ें

    film DONO , Rajveer Deo and Paloma
    film DONO , Rajveer Deo and Paloma

    HighLights

    1. कल रिलीज हो रही है राजवीर देओल की दोनों
    2. राजवीर देओल और पालोमा कर रहे हैं डेब्यू
    3. फिल्म मेकर्स ने टिकट को लेकर रखा खास ऑफर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rajveer Deol And Paloma Film Dono:  सनी देओल की तरह उनके छोटे बेटे राजवीर देओल (Rajveer Deol) भी बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आ रहे हैं। फिल्म फिल्म 'दोनों' (Dono) से राजवीर देओल डेब्यू करने जा रहे हैं। इस मूवी में राजवीर देओल के साथ पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा (Paloma) भी अपना डेब्यू करने वाली हैं। पिछले एक महीने से मूवी की स्टार कास्ट जमकर प्रमोशन कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Rajveer Deol ने की Drisha Acharya की तारीफ, बोले- 'भाभी परिवार के लिए अच्छी किस्मत लेकर आई हैं'

    'दोनो' को लेकर मेकर्स ने शेयर किया खास ऑफर

    फिल्म कल यानी 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैं। ऐसे में रिलीज से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक खास ऑफर शेयर किया है। दरअसल, राजश्री प्रोडक्शन और जियो स्टूडियोज अपनी आने वाली फिल्म 'दोनों' की एक टिकट पर एक मुफ्त दे रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया है कि दर्शकों को ये फिल्म टिकट पर वेबसाइट पर जाकर फ्री मिलेगी।

    क्या है फिल्म की कहानी

    इस मूवी की बात करे तो यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसमें एक शादी कैसे राजवीर देओल की जिंदगी बदल देती है। शादी में दोनों की मुलाकात होती है और फिर धीरे-धीरे दोस्ती भी हो जाती है, जो इन्हें इनकी मंजिल तक ले जाती है, जो एक ही है। राजवीर और पालोमा के अलावा इस फिल्म से सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस. बड़जात्या भी बतौर डायरेक्टर रोमांटिक फिल्म 'दोनों' से बतौर निर्देशक अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं।

    सनी नहीं चाहते थे की राजवीर डेब्यू करें

    फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर राजवीर ने खुलासा किया था कि पापा सनी देओल उनके हीरो बनने के फैसले के खिलाफ थे। सनी चाहते थे कि राजवीर पढ़ाई करें और आगे बढ़े, क्योंकि बॉलीवुड की दुनिया के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। कभी सिर चढ़ती सफलता है, तो कभी काम मिलना भी मुश्किल है।

    खबरें और भी