यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rakhi Adil Controversy: आदिल खान के बाद अब राखी ने तोड़ी चुप्पी, बोली- 'मैं प्रेग्नेंट थी मेरा मिसकैरेज हुआ'
Rakhi Adil Controversy सोमवार को आदिल ने पत्नी राखी सावंत को लेकर करई बड़े-बड़े खुलासे किए। तो वहीं मंगलवार को राखी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। इस मौ ...और पढ़ें

HighLights
- प्रेस कॉन्फ्रेंस राखी सावंत ने पति आदिल पर लगाए कई आरोप
- राखी सावंत ने महीनों बाद कूबुल की अपनी प्रेग्नेंसी की बात
- मुझे उसने बहुत मेंटली टॉर्चर किया था- राखी
नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Adil Controversy: राखी सावंत (Rakhi Sawant) और उनके पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) एक बार भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोमवार को जहां आदिल ने पत्नी राखी सावंत को लेकर करई बड़े-बड़े खुलासे किए। तो वहीं मंगलवार को राखी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। इस मौके पर राखी ने आदिल द्वारा लगाए आरोपों को झूठा बताया और कहा है वह मुझे मारता था।
हां मैं प्रेग्नेंट थी, मेरा मिसकैरेज हुआ- राखी सावंत
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस राखी सावंत ने कुबुल किया है कि वह प्रेग्नेंट। राखी के इस वीडियो को सेलिब्रिटी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें वह कह रही है कि, जब उनसे शादी के लिए मना किया था। उस वक्त मैं प्रेग्नेंट थी... मुझे उसने बहुत मेंटली टॉर्चर किया था। मैं मराठी बिग बॉस से बाहर आई थी। आप सब लोगों को तो सब पता ही है। उनकी गर्लफ्रेंड्स के बारे में पता चला। तब मेरा मिसकैरेज हुआ। मैं अबॉर्शन करवाने नहीं गई थी... वो पाप है। उसने मुझे टारकेट किया। उसके बिग बॉस में जाना है... उसको फिल्मों में काम करना है।
View this post on Instagram
'प्रेग्नेंसी की खबर भी थी झूठी'- आदिल
आदिल ने इंटरव्यू में कहा था कि, राखी की प्रेग्नेंसी की खबर भी फेक थी। आदिल ने बताया कि राखी कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकती है। उसका यूट्रस का ऑपरेशन हुआ था। तीन दिन तक मैं उसके साथ ही था। पर्सनल प्रॉब्लम की वजह से उसका यूट्रस रिमूव कर दिया गया था। तो ऐसे में वो कैसे मां बन सकती है।
चुपके से राखी और आदिल ने किया था निकाह
बता दें, साल 2022 में राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने गुपचुप तरीके से निकाह किया था। कुछ महीने बाद राखी ने सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरें साझा कर सभी को हैरान कर दिया था। उन दिनों आदिल ने इस शादी से इनकार किया था। राखी ने जब मीडिया के सामने शादी के सबूत पेश किए तो आदिल ने भी शादी की बात स्वीकार कर ली।