यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rakhi Sawant: उमराह करने गईं राखी सावंत ने काबा के सामने रो-रोकर की फरियाद, बोलीं- 'मुझे कहां लाकर छोड़ा'
Rakhi Sawant Video बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों मक्का-मदीना में हैं। उन्होंने हाल ही में उमराह किया। अब उन्होंने मक्का से एक वीडियो शेयर किया ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant Umrah: कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) की पर्सनल लाइफ अक्सर टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती है। जब से उनके पति आदिल खान दुर्रानी जेल से रिहा हुए हैं, राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ गई हैं और वह उमराह करने मक्का-मदीना चली गई हैं। हाल ही में, राखी ने पहली बार उमराह किया। अब एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोती नजर आईं।
मक्का में खूब रोईं राखी सावंत
राखी सावंत का मक्का से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोती हुई दिखाई दे रही हैं। काबा के सामने फूट-फूटकर रो रहीं राखी सावंत ने पति आदिल खान पर एक बार फिर आरोप लगाया और कहा कि आदिल ने उनसे बॉलीवुड में स्टार बनने के लिए शादी की। राखी ने ये भी कहा कि आदिल की वजह से उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई। वह काबा के सामने फरियाद करते हुए बोलीं कि उनके साथ अन्याय हुआ है।
राखी ने वीडियो में कहा, 'तुमने मुझसे झूठी शादी की, बॉलीवुड में स्टार बनने के लिए। अल्लाह, मेरे साथ अन्याय हुआ है। एक औरत की जिंदगी बर्बाद कर दी। ए खुदा, मैं आपके पास फरियाद लेकर आई हूं कि मेरे साथ न्याय हो।' राखी का ये वीडियो देख उन्हें ड्रामेबाज बता रहे हैं।
आदिल के साथ उमराह करना चाहती थीं राखी
राखी सावंत का एक और रोते हुए वीडियो सामने आया। क्लिप में राखी ने कहा कि आदिल की वजह से वह मुस्लिम बनी। उन्होंने कहा, "आदिल, तुमने मुझे मुसलमान बनाया। तुमसे निकाह किया। तुम सच बोलो। खुदा देख रहा है। आदिल तुमने क्या किया मेरे साथ। मुझे कहां लाकर छोड़ा। तुमने वादा किया था कि हम साथ में उमराह करेंगे। जिंदगी साथ गुजारेंगे।" राखी ने ये भी कहा कि आदिल ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी।
खबरें और भी
क्या है राखी सावंत-आदिल खान का विवाद?
फरवरी 2023 में राखी सावंत ने निकाह के एलान के कुछ दिनों बाद पति आदिल खान पर मारपीट, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और ठगी करने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की थी। इसके बाद से आदिल जेल में बंद थे। 6 महीने बाद जेल से रिहा होने के बाद आदिल खान ने राखी द्वारा लगाए सभी आरोपों को खारिज कर उल्टा उन पर गंभीर आरोप लगाए।