Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JCB में चढ़कर अपने ससुराल पहुंचीं Rakhi Sawant, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 04:15 PM (IST)

    Rakhi Sawant JCB Video राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) का आपसी मामला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच उन ...और पढ़ें

    Rakhi Sawant JCB Video Photo Credit Instagram
    Rakhi Sawant JCB Video Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. आदिल खान दुर्रानी के घर पहुंची राखी सावंत
    2. JCB में चढ़कर आदिल खान दुर्रानी के घर पहुंची
    3. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है राखी का वीडियो

     नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant JCB Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) के ड्रामे खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर राखी सावंत अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। जो उन्होंने बीते साल आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) संग गुपचुप रचाई थी।

    करीब 6 महीने पहले राखी सावंत ने अपने ही पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को जेल भिजवाया था। अब आदिल जेल से बाहर आकर राखी से अपना बदला ले रहे हैं। ऐसे में दोनों की तरफ से कई आरोप लगाए गए हैं। इस बीच राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने ससुराल पहुंची हैं।

    यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant के खिलाफ बोली उनकी बेस्ट फ्रेंड राजश्री मोरे, आदिल का किया पूरा सपोर्ट

    जेसीबी में ससुराल पहुंचीं राखी सावंत

    राखी सावंत रविवार की रात अपने ससुराल जा पहुंची। जी हां ये हम नहीं बल्कि उनकी वीडियो बोल रही है। राखी सावंत देर रात आदिल के घर मैसूर जा पहुंची। यहां राखी ने काफी ग्रैंड एंट्री मारी। ढोल-नगाड़ों के साथ वह JCB में चढ़कर पति आदिल के घर पहुंची। इतना ही नहीं वह इस दौरान काफी डांस करती नजर आई। इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

    इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, फिर से इसकी नौटंकी चालू हो गई। दूसरे यूजर ने लिखा, प्लीज कोई जेसीबी उल्टा करा दो। तीसरे यूजर ने लिखा, JCB का काम कचरा साफ करना और वो अपना काम कर रही है। चौथे यूजर ने लिखा, राखी की जगह वही है।

    खबरें और भी

    आदिल दुर्रानी और तनुश्री दत्ता

    हाल ही में राखी के पति आदिल को जानी-मानी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के साथ स्पॉट किया गया था। आदिल और तनुश्री ने मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राखी सावंत के खिलाफ हल्ला बोला। एक्ट्रेस ने राखी को लेकर कई खुलासे किए। इतना ही नहीं दोनों को राजनेता और समाजसेवी निखिल रुपारेल के घर के बप्पा के दर्शन करते भी देखा गया था।

    यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant पर भड़की गौहर खान, बोलीं- अबाया पहनने से आप मुस्लिम नहीं बन जाते