विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakshas: रणवीर सिंह और प्रशांत वर्मा ने आखिरकार 'राक्षस' पर तोड़ी चुप्पी, बताया साथ करेंगे काम या नहीं?

Published: Thu, 30 May 2024 02:20 PM (IST)

रणवीर सिंह बॉलीवुड के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने की तैयारी कर रहे थे। एक्टर फिल्म राक्षस ...और पढ़ें

रणवीर सिंह और प्रशांत वर्मा ने आखिरकार 'राक्षस' पर तोड़ी चुप्पी, (X Image)
रणवीर सिंह और प्रशांत वर्मा ने आखिरकार 'राक्षस' पर तोड़ी चुप्पी, (X Image)

HighLights

  1. राक्षस का हिस्सा नहीं होंगे रणवीर
  2. फिल्म पर क्या बोले रणवीर सिंह ?
  3. फ्यूचर में साथ काम करने का वादा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से साउथ फिल्म राक्षस को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म को 'हनुमैन' डायरेक्टर प्रशांत वर्मा डायरेक्ट करने वाले हैं। हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह और प्रशांत वर्मा के बीच मूवी को लेकर बात नहीं बनी। इसके साथ ही एक्टर ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया है।

राक्षस को लेकर दोनों के बीच की अनबन की खबर तेजी से फैल रही थी। ऐसे में मामले पर अब रणवीर सिंह और प्रशांत वर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर सच क्या है।

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने अचानक छोड़ी 'हनुमैन' डायरेक्टर की फिल्म 'राक्षस', साउथ में नहीं बनी 'डॉन 3' एक्टर की बात?

राक्षस का हिस्सा नहीं होंगे रणवीर 

राक्षस में लीड रोल निभाने के लिए रणवीर सिंह फाइनल हो चुके थे। यहां तक वो शूटिंग के लिए साउथ रवाना भी हो गए थे, लेकिन अचानक उन्होंने फिल्म से खुद बाहर कर लिया। इसे लेकर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि प्रशांत वर्मा और रणवीर सिंह के बीच बात क्रिएटिव डिफरेंस को लेकर नहीं बन पाई। वहीं, अब रणवीर सिंह और प्रशांत वर्मा के आधिकारिक बयान ने भी पुष्टि कर दी है कि एक्टर राक्षस का हिस्सा नहीं हैं।

राक्षस पर क्या बोले रणवीर सिंह ?

राक्षस के मेकर मैत्री मूवीज, डायरेक्टर प्रशांत वर्मा और एक्टर रणवीर सिंह ने मिलकर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। बयान में रणवीर ने कहा, "प्रशांत बेहद टैलेंटेड शख्स हैं। हमने मिलकर फिल्म के आइडिया पर काम किया था। उम्मीद है कि हम फिर कभी किसी और प्रोजेक्ट में साथ काम करेंगे।"

यह भी पढ़ें- दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच Ranveer Singh ने डिलीट कीं शादी की तस्वीरें? फैंस ने ली चुटकी- 'जॉनी सिंस के कारण..

फ्यूचर में साथ काम करने का वादा

राक्षस को लेकर प्रशांत वर्मा ने कहा, "रणवीर जैसे टैलेंट और एनर्जी को ढूंढना आसान नहीं है। हम भविष्य में जरूर मिलकर किसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।" एक्टर, डायरेक्टर और मैत्री मूवी तीनों ने कन्फर्म किया कि उनका इरादा मिलकर फिल्म बनाने का था, लेकिन कई बार कुछ चीजें उस वक्त मुमकिन नहीं हो पाती। हालांकि, फ्यूचर में ये जरुर साथ में काम करते हुए नजर आ सकते हैं। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।