Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की खास तस्वीरें, रेड लहंगे में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

    Updated: Tue, 27 Feb 2024 01:11 PM (IST)

    Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Mehendi Ceremony रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक दूसरे के साथ पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं । कपल ने 21 फर ...और पढ़ें

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (Photo Instagram)
    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (Photo Instagram)

    HighLights

    1. रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की हुई शादी
    2. कपल ने मंगलवार को शेयर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें
    3. मेहंदी सेरेमनी में रकुल और जैकी ने किया था डांस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Mehendi Ceremony: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को मुंबई से दूर गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। कपल की ये शादी एक नहीं बल्कि दो रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी, जिसकी तस्वीरें दोनों ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वहीं अब शादी के 6 दिन बाद मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की है।

    यह भी पढ़ें- 'Bade Miyan Chote Miyan' ने रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में मचाया धमाल, वीडियो वायरल

    रकुल और जैकी की मेहंदी सेरेमनी

    27 फरवरी 2024 को रकुल और जैकी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इस दौरान रकुल रेड और पिंक कलर के फुलकारी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही है। तो वहीं, जैकी भी पिंक और क्रीम कलर के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं।

    रकुल ने फ्लॉट की मेहंदी

     इस तस्वीर में रकुल प्रीत सिंह अपने हाथों की मेहंदी को फ्लॉट करती नजर आ रही है, जिसमें उन्होंने पति जैकी का नाम लिखवाया था। कपल का रोमांटिक अंदाज देखा जा रहा है। 

    रकुल और जैकी का डांस 

     रकुल और जैकी और जैकी ने अपनी शादी के हर फंक्शन में कमर तोड़ डांस किया था।  मेहंदी के फंक्शन में रकुल और जैकी ने खूब मस्ती और डांस किया, जिसकी झलक इस तस्वीर में देख सकते हैं। 

    इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मेरी जिंदगी में रंग भर रहे हैं। मेहंदी तेरे नाम की। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपनी डिजाइनक का भी शुक्रिया किया है। फुलकारी को पुनर्जीवित करने वाली सबसे खूबसूरत पोशाक डिजाइन करने और उसमें अपना जादू जोड़ने के लिए @arpita__mehta को धन्यवाद। अपनी पोशाक के माध्यम से अवसर के मूड को इतनी अच्छी तरह से कैद करने के लिए @kunalrawaldstress को धन्यवाद। इससे बेहतर की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। 

    खबरें और भी

    जल्द हनीमून पर जाएंगे रकुल-जैकी

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बाद अपनी फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रहा है। बीते दिनों जैकी के पिता वाशु भगनानी कपल के हनीमून की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की थी।

    यह भी पढ़ें- Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani को मिला भगवान राम का आशीर्वाद, फोटो शेयर कर दिखाई झलक

    उन्होंने बताया था कि नौ अप्रैल को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज होने जा रही है, जिसके बाद जैकी और रकुल हनीमून पर जाएंगे।