यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani को मिला भगवान राम का आशीर्वाद, फोटो शेयर कर दिखाई झलक
Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अब पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं। कपल ने गोवा में 21 फरवरी को शादी रचाई थ ...और पढ़ें

HighLights
- रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बनें पति -पत्नी
- रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को मिला भगवान राम जी का आशीर्वाद
- सोशल मीडिया पर शेयर कर दिखाई एक झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को दो रीति-रिवाज से शादी कर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। इस कपल ने गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में ड्रीम वेडिंग की।
शादी के बाद लगातार सोशल मीडिया पर नई-नई फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखकर इस न्यूली वेड कपल को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दे रहा है। ऐसे में अब रकुल और जैकी को शादी के बाद भगवान राम का भी आशीर्वाद मिला है, जिसकी एक झलक कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
यह भी पढ़ें- Rakul Preet Singh: पिता का घर छोड़ बाबुल के घर चलीं रकुल प्रीत सिंह, देखें एक्ट्रेस की विदाई की एक झलक
रकुल और जैकी को मिला आशीर्वाद
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने रविवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक बॉक्स दिखाई दे रहा है। इस बॉक्स में राम मंदिर की छोटी सी प्रतिकृति और एक चांदी का सिक्का रखा होता है। साथ ही एक किताब भी नजर आ रही है जिसपर प्रसादम लिखा हुआ है। ये खास प्रसादम इस कपल को अयोध्या से मिला है, जिसे पा कर दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
.jpg)
'हमारी यात्रा की एक दिव्य शुरुआत है'
इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपल ने अपनी खुशी भी जाहिर की है और लिखा है, “हमारी शादी के बाद अयोध्या से प्रसादम पाने के बाद खुद को बहुत ज्यादा धन्य महसूस कर रहे हैं। ये सचमुच में एक साथ हमारी यात्रा की एक दिव्य शुरुआत है”।
खबरें और भी
.png)
रकुल प्रीत की पहली रसोई
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बाद शुक्रवार को गोवा से मुंबई लौटे थे। जहां इस कपल ने मीडिया से मुलाकात की और मिठाई भी बांटी। वहीं शनिवार को रकुल ने ससुराल में शादी के बाद अपनी पहली रसोई हलवा बनाया। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'चौका चढ़ाना'।
