Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakul Preet ने संगीत नाइट में जैकी भगनानी के साथ दिया था धमाकेदार परफॉर्मेंस, अनदेखी फोटोज आईं सामने

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 12:13 PM (IST)

    Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani ने सोशल मीडिया पर अपनी संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर की हैं। कपल ने गोवा में सात फेरे लिए थे। शादी की तस्वीरें वायर ...और पढ़ें

    रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने संगीत नाइट में किया धमाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने संगीत नाइट में किया धमाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रकुल और जैकी ने शेयर की संगीत की फोटोज
    2. संगीत नाइट में रकुल और जैकी ने किया डांस
    3. किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं रकुल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Sangeet Ceremony Photos: बी-टाउन के फेवरेट कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। शादी की तस्वीरों के बाद रकुल और जैकी ने अपनी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। 

    रकुल प्रीत और जैकी ने चार साल तक डेट करने के बाद 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी की थी। कपल ने दो शादियां कीं। दिन में आनंद-कारज रीति-रिवाज से रकुल और जैकी एक-दूजे के हुए, फिर शाम को सनसेट वेडिंग कर दोनों ने सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरों के बाद अब उनकी ड्रीमी संगीत नाउट की झलकियां सामने आई हैं।

    रकुल और जैकी के संगीत फंक्शन की फोटोज

    रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने मुंबई में ढोल नाइट एन्जॉय करने के बाद गोवा में ग्रैंड वेडिंग की, जहां शादी से पहले सभी फंक्शन होस्ट किए गए थे। मेहंदी सेरेमनी के बाद शाम में रकुल और जैकी ने अपनी संगीत नाइट को एन्जॉय किया था। रविवार को कपल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं।

    जैकी संग संगीत में रकुल ने लगाए ठुमके

    एक फोटो में रकुल अपने पति जैकी की गोद में चढ़कर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में दोनों को उत्साहित होकर हाथ थामकर वेन्यू में आते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में दोनों ने कैमरे के लिए एक स्टनिंग पोज दिया। सभी तस्वीरें यह बयां करने के लिए काफी हैं कि रकुल और जैकी ने अपनी संगीत सेरेमनी में कितनी मस्ती की। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

    यह भी पढ़ें- बहुत खूबसूरत हैं Rakul Preet और जैकी भगनानी की शादी की नई तस्वीरें, रोमांटिक पोज से जीता फैंस का दिल

    राजकुमारी लग रही थीं रकुल प्रीत

    'यारियां' एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने अपनी संगीत नाइट में फाल्गुनी पीकॉक का डिजाइनर लहंगा पहना था। संगीत में रकुल ने न्यूड पीच कलर का लहंगा पहना था, जिस पर मोटिफ की एंब्रॉयडरी थी। फुल स्लीव्स चोली और लॉन्ग टेल दुपट्टे में रकुल किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं। 

    Rakul Preet

    वहीं, जैकी भगनानी डार्क ब्लू कलर के आउटफिट में डैपर लग रहे थे। वह अपनी लेडी लव को पूरी तरह से कम्प्लीट कर रहे थे। 

    यह भी पढ़ें- शॉर्ट्स के बाद नई-नवेली Rakul Preet 'संस्कारी' लुक में आईं नजर, एयरपोर्ट पर सिंदूर और मंगलसूत्र किया फ्लॉन्ट